Luke 19:37 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur nikatt ate huae jab vah jaaitoon pahad kee ddhlan par pahuncha, to chelon kee saree mandlee un sab samarth ke kamon ke karan jo unhon ne dekhe the, anaandait hokar bade shabd se parameshvar kee stuati karane lagee.
Hindi 2017 (नया नियम)
और निकट आते हुए जब वह जैतून पहाड़ की ढलान पर पहुँचा, तो चेलों की सारी मण्‍डली उन सब सामर्थ्य के कामों के कारण जो उन्होंने देखे थे, आनन्‍दित होकर बड़े शब्‍द से परमेश्‍वर की स्‍तुति करने लगी:
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और फिर जब वह जैतून की पहाड़ी से तलहटी के पास आया तो शिष्यों की समूची भीड़ उन सभी अद्भुत कार्यो के लिये, जो उन्होंने देखे थे, ऊँचे स्वर में प्रसन्नता के साथ परमेश्वर की स्तुति करने लगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब वे जैतून पहाड़ की ढाल पर पहुँचे, तो पूरा शिष्‍य-समुदाय आनंदविभोर हो कर आँखों देखे सब आश्‍चर्यपूर्ण कार्यों के लिए ऊंचे स्‍वर से इस प्रकार परमेश्‍वर की स्‍तुति करने लगा:
Hindi Bible HHBD
और निकट आते हुए जब वह जैतून पहाड़ की ढलान पर पहुंचा, तो चेलों की सारी मण्डली उन सब सामर्थ के कामों के कारण जो उन्हों ने देखे थे, आनन्दित होकर बड़े शब्द से परमेश्वर की स्तुति करने लगी।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab Yeeshu Jaituun pahaaṛ se nichche utre laga to huañ pe jon chela log ke bheeṛ raha ek sañghe jor se chillaay ke Parmeshwar ke baṛaai kare lagin, kaahe ke ulog sab chamatkaari kaam dekhin raha jon Yeeshu karis raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
निकट आते हुए जब वह जैतून पहाड़ की ढलान पर पहुँचा, तो चेलों की सारी मण्डली उन सब सामर्थ्य के कामों के कारण जो उन्होंने देखे थे, आनन्दित होकर बड़े शब्द से परमेश्‍वर की स्तुति करने लगी:
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब वह जैतून पहाड़ की ढलान पर पहुँचा, तो शिष्यों की सारी भीड़ उन सब सामर्थ्य के कार्यों के कारण जो उन्होंने देखे थे, आनंदित होकर ऊँची आवाज़ से परमेश्‍वर की स्तुति करने लगी:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वे उस स्थान पर पहुंचे, जहां ज़ैतून पर्वत का ढाल प्रारंभ होता है, सारी भीड़ उन सभी अद्भुत कामों को याद करते हुए, जो उन्होंने देखे थे, ऊंचे शब्द में आनंदपूर्वक परमेश्वर की स्तुति करने लगी:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और निकट आते हुए जब वह जैतून पहाड़ की ढलान पर पहुँचा, तो चेलों की सारी मण्डली उन सब सामर्थ्य के कामों के कारण जो उन्होंने देखे थे, आनन्दित होकर बड़े शब्द से परमेश्वर की स्तुति करने लगी: