Luke 20:21 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
unhon ne us se yah poochha, ki he guro, ham janate haain ki too tteek kahata, aur sikhata bhee haai, aur kisee ka pakshapat naheen karata baran parameshvar ka marga sachchai se batata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
उन्होंने उससे यह पूछा, “हे गुरू, हम जानते हैं कि तू ठीक कहता, और सिखाता भी है, और किसी का पक्षपात नहीं करता; वरन परमेश्वर का मार्ग सच्चाई से बताता है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो उन्होंने उससे पूछते हुए कहा, “गुरु, हम जानते हैं कि तू जो उचित है वही कहता है और उसी का उपदेश देता है और न ही तू किसी का पक्ष लेता है। बल्कि तू तो सच्चाई से परमेश्वर के मार्ग की शिक्षा देता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गुप्तचरों ने येशु से पूछा, “गुरुवर! हम यह जानते हैं कि आप सत्य बोलते और सत्य ही सिखलाते हैं। आप मुँह-देखी नहीं कहते, बल्कि सच्चाई से परमेश्वर के मार्ग की शिक्षा देते हैं।
Hindi Bible HHBD
उन्हों ने उस से यह पूछा, कि हे गुरू, हम जानते हैं कि तू ठीक कहता, और सिखाता भी है, और किसी का पक्षपात नहीं करता; बरन परमेश्वर का मार्ग सच्चाई से बताता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jaasuus log Yeeshu se puuchhin, “E guru, ham sab to janta hei ki tum hardam sachche bolta hei aur raaiṭ baat bataata hei, aur i bhi ki tum kabhi koi ke saaiḍ bhi nai leta, iske sañghe Parmeshwar ke rasta sachchaai se bataata hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्होंने उससे यह पूछा, “हे गुरु, हम जानते हैं कि तू ठीक कहता और सिखाता भी है, और किसी का पक्षपात नहीं करता, वरन् परमेश्वर का मार्ग सच्चाई से बताता है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उन्होंने उससे पूछा, “हे गुरु, हम जानते हैं कि तू ठीक कहता और सिखाता है, और पक्षपात नहीं करता, बल्कि परमेश्वर का मार्ग सच्चाई से सिखाता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
गुप्तचरों ने प्रभु येशु से प्रश्न किया, “गुरुवर, यह तो हम जानते हैं कि आपकी बातें तथा शिक्षाएं सही हैं और आप किसी के प्रति पक्षपाती भी नहीं हैं. आप पूरी सच्चाई में परमेश्वर के विषय में शिक्षा दिया करते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्होंने उससे यह पूछा, “हे गुरु, हम जानते हैं कि तू ठीक कहता, और सिखाता भी है, और किसी का पक्षपात नहीं करता; वरन् परमेश्वर का मार्ग सच्चाई से बताता है।