Luke 20:28 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ki he guro, moosa ne hamare liye yah likha haai, ki yadi kisee ka bhai apanee patnee ke rahate huae bina santan mar jaa, to usaka bhai us kee patnee ko byah le, aur apane bhai ke liye vansh utpann kare.
Hindi 2017 (नया नियम)
“हे गुरू, मूसा ने हमारे लिये यह लिखा है, “यदि किसी का भाई अपनी पत्नी के रहते हुए बिना सन्तान मर जाए, तो उसका भाई उसकी पत्नी को ब्याह ले, और अपने भाई के लिये वंश उत्पन्न करे।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“गुरु, मूसा ने हमारे लिये लिखा है कि यदि किसी का भाई मर जाये और उसके कोई बच्चा न हो और उसकी पत्नी हो तो उसका भाई उस विधवा से ब्याह करके अपने भाई के लिये, उससे संतान उत्पन्न करे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“गुरुवर! मूसा ने हमारे लिए यह नियम बनाया है: यदि किसी का भाई अपनी पत्नी के रहते हुए निस्सन्तान मर जाए, तो वह अपने भाई की विधवा से विवाह करे और अपने भाई के लिए सन्तान उत्पन्न करे।
Hindi Bible HHBD
कि हे गुरू, मूसा ने हमारे लिये यह लिखा है, कि यदि किसी का भाई अपनी पत्नी के रहते हुए बिना सन्तान मर जाए, तो उसका भाई उस की पत्नी को ब्याह ले, और अपने भाई के लिये वंश उत्पन्न करे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
“E guru, Maozas to hamaar khaatir likhis hei, ‘Agar ek admi saadi kare aur uske ekko bachcha nai hoy, aur u mar jaay, to u admi ke bhaiya aapan bhaiya ke aurat se saadi kar le ki u aapan bhaiya ke waaste aulaad peida kare.’
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हे गुरु, मूसा ने हमारे लिये यह लिखा है: ‘यदि किसी का भाई अपनी पत्नी के रहते हुए बिना सन्तान मर जाए, तो उसका भाई उसकी पत्नी से विवाह कर ले, और अपने भाई के लिये वंश उत्पन्न करे।’
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“गुरु, मूसा ने हमारे लिए लिखा है कि यदि कोई पत्नी के रहते हुए मर जाए और उसकी कोई संतान न हो, तो उसका भाई उसकी पत्नी से विवाह करे और अपने भाई के लिए वंश उत्पन्न करे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने उनसे प्रश्न किया, “गुरुवर, हमारे लिए मोशेह के निर्देश हैं यदि किसी निःसंतान पुरुष का पत्नी के रहते हुए निधन हो जाए तो उसका भाई उस स्त्री से विवाह कर अपने भाई के लिए संतान पैदा करे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हे गुरु, मूसा ने हमारे लिये यह लिखा है, ‘यदि किसी का भाई अपनी पत्नी के रहते हुए बिना सन्तान मर जाए, तो उसका भाई उसकी पत्नी से विवाह कर ले, और अपने भाई के लिये वंश उत्पन्न करे।’