Luke 20:6 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yaadi ham kahe, manushyon kee or se, to sab log hamen patthravah karenge, kyonaki ve sachamuch janate haai, ki yoohanna bhvishyadvkata tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
“और यदि हम कहें, ‘मनुष्‍यों की ओर से,’ तो सब लोग हमें पत्‍थरवाह करेंगे, क्‍योंकि वे सचमुच जानते हैं, कि यूहन्‍ना भविष्‍यद्वकता था।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और यदि हम कहें, ‘मनुष्य से’ तो सभी लोग हम पर पत्थर बरसायेंगे। क्योंकि वे यह मानते हैं कि यूहन्ना एक नबी था।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि हम कहें, ‘मनुष्‍यों की ओर से’ तो सारी जनता हमें पत्‍थरों से मार डालेगी, क्‍योंकि लोगों को निश्‍चय हो चुका है कि योहन नबी थे।”
Hindi Bible HHBD
और यदि हम कहें, मनुष्यों की ओर से, तो सब लोग हमें पत्थरवाह करेंगे, क्योंकि वे सचमुच जानते हैं, कि यूहन्ना भविष्यद्वकता था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin agar ham bolega, ki ‘Admi log ke bagal se’ to sab koi ham log ke patthar se maari, kaahe ke sab jaane hei ki Yuhanna ek nabi hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यदि हम कहें, ‘मनुष्यों की ओर से,’ तो सब लोग हम पर पथराव करेंगे, क्योंकि वे सचमुच जानते हैं कि यूहन्ना भविष्यद्वक्‍ता था।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और यदि हम कहें, ‘मनुष्यों की ओर से,’ तो सब लोग हम पर पथराव करेंगे, क्योंकि वे सचमुच यूहन्‍ना को एक भविष्यवक्‍ता मानते हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु यदि हम कहें, ‘मनुष्यों से,’ तब तो जनता हमारा पथराव कर हमें मार डालेगी क्योंकि उनका तो यह पक्का विश्वास है कि योहन एक भविष्यवक्ता थे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यदि हम कहें, ‘मनुष्यों की ओर से,’ तो सब लोग हमें पथराव करेंगे, क्योंकि वे सचमुच जानते हैं, कि यूहन्ना भविष्यद्वक्ता था।”