Luke 21:11 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur baden baden booidol honge, aur jagah jagah akal aur maariyan padengee, aur akash men bhyankar baten aur bade bade chinh pragatt honge.
Hindi 2017 (नया नियम)
और बड़ें-बड़ें भूईडोल होंगे, और जगह-जगह अकाल और महामरियाँ पड़ेंगी, और आकाश में भयंकर बातें और बड़े-बड़े चिन्‍ह प्रगट होंगे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बड़े-बड़े भूचाल आयेंगे और अनेक स्थानों पर अकाल पड़ेंगे और महामारियाँ होंगी। आकाश में भयानक घटनाएँ घटेंगी और महान संकेत प्रकट होंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भारी भूकम्‍प होंगे; जहाँ-तहाँ अकाल पड़ेंगे और महामारियाँ फैलेंगी। आतंकित करने वाले दृश्‍य दिखाई देंगे और आकाश में महान् चिह्‍न प्रकट होंगे।
Hindi Bible HHBD
और बड़ें बड़ें भूईडोल होंगे, और जगह जगह अकाल और मरियां पड़ेंगी, और आकाश में भयंकर बातें और बड़े बड़े चिन्ह प्रगट होंगे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Bhayaanak erthquaik aai, jagha jagha pe kharaab kharaab bimaari aur akaal paṛi, asmaan pe bhayankar cheej aur baṛa baṛa saain dekhaai.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और बड़े–बड़े भूकम्प होंगे, और जगह–जगह अकाल और महामारियाँ पड़ेंगी, और आकाश से भयंकर बातें और बड़े–बड़े चिह्न प्रगट होंगे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
बड़े-बड़े भूकंप, और स्थान-स्थान पर अकाल और महामारियाँ आएँगी, और आकाश में भयानक बातें और बड़े-बड़े चिह्‍न प्रकट होंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
भीषण भूकंप आएंगे. विभिन्‍न स्थानों पर महामारियां होंगी तथा अकाल पड़ेंगे. भयावह घटनाएं होंगी तथा आकाश में अचंभित दृश्य दिखाई देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और बड़े-बड़े भूकम्प होंगे, और जगह-जगह अकाल और महामारियाँ पड़ेंगी, और आकाश में भयंकर बातें और बड़े-बड़े चिन्ह प्रगट होंगे।