Luke 21:12 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu in sab baton se paahile ve mere nam ke karan tumhen pakadenge, aur sataaenge, aur panchayaton men saupenge, aur bandeegrah me dlavaaenge, aur rajaon aur haakimon ke samhane le jaaenge.
Hindi 2017 (नया नियम)
“परन्तु इन सब बातों से पहले वे मेरे नाम के कारण तुम्हें पकडे़ंगे, और सताएँगे, और पंचायतों में सौपेंगे, और बन्दीगृह मे डलवाएँगे, और राजाओं और हाकिमों के सामने ले जाएँगे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“किन्तु इन बातों के घटने से पहले वे तुम्हें बंदी बना लेंगे और तुम्हें यातनाएँ देंगे। वे तुम पर अभियोग चलाने के लिये तुम्हें यहूदी आराधनालयों को सौंप देंगे और फिर तुम्हें बन्दीगृहों में भेज दिया जायेगा। और फिर मेरे नाम के कारण वे तुम्हें राजाओं और राज्यपालों के सामने ले जायेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“यह सब घटित होने के पूर्व लोग मेरे नाम के कारण तुम पर हाथ डालेंगे, तुम पर अत्याचार करेंगे, तुम्हें सभागृहों तथा बन्दीगृहों के हवाले कर देंगे और राजाओं तथा शासकों के सामने खींच ले जाएँगे।
Hindi Bible HHBD
परन्तु इन सब बातों से पहिले वे मेरे नाम के कारण तुम्हें पकडें़गे, और सताएंगे, और पंचायतों में सौपेंगे, और बन्दीगृह मे डलवाएंगे, और राजाओं और हाकिमों के साम्हने ले जाएंगे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin i sab baat hoy se pahile hamaar naam ke kaaran tum pakṛaayga aur museebat sahega. Tum sab ke chech meñ le jaay ke tumhaar uppar koṭ kachahri karke tumme saja mili aur jel meñ ḍaara jaai. Aur hamaar kaaran tum log raaja aur hakeem ke saamne laawa jaayga.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु इन सब बातों से पहले वे मेरे नाम के कारण तुम्हें पकड़ेंगे, और सताएँगे, और पंचायतों में सौंपेंगे, और बन्दीगृह में डलवाएँगे, और राजाओं और हाकिमों के सामने ले जाएँगे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु इन सब बातों से पहले लोग तुम्हें पकड़ेंगे और सताएँगे, तुम्हें आराधनालयों में सौंपकर बंदीगृहों में डलवा देंगे, और मेरे नाम के कारण तुम्हें राजाओं और शासकों के सामने ले जाएँगे;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इन सबके पहले वे तुम्हें पकड़ लेंगे और तुम्हें यातनाएं देंगे. मेरे नाम के कारण वे तुम्हें सभागृहों में ले जाएंगे, बंदीगृह में डाल देंगे तथा तुम्हें राजाओं और राज्यपालों के हाथों में सौंप देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु इन सब बातों से पहले वे मेरे नाम के कारण तुम्हें पकड़ेंगे, और सताएँगे, और आराधनालयों में सौंपेंगे, और बन्दीगृह में डलवाएँगे, और राजाओं और राज्यपालों के सामने ले जाएँगे।