Luke 21:26 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur bhy ke karan aur sansar par anevalee ghattnaon kee bantt dekhte dekhte logon ke jee men jee n rahega kyonaki akash kee shaktaiyon hilai jaaengee.
Hindi 2017 (नया नियम)
और भय के कारण और संसार पर आनेवाली घटनाओं की बाँट देखते-देखते लोगों के जी में जी न रहेगा क्‍योंकि आकाश की शक्तियाँ हिलाई जाएँगी।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोग डर और संसार पर आने वाली विपदाओं के डर से मूर्छित हो जायेंगे क्योंकि स्वर्गिक शक्तियाँ हिलाई जायेंगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लोग विश्‍व पर आने वाले संकट की आशंका से आतंकित हो कर निष्‍प्राण हो जाएँगे, क्‍योंकि आकाश की शक्‍तियाँ विचलित हो जाएँगी।
Hindi Bible HHBD
और भय के कारण और संसार पर आनेवाली घटनाओं की बांट देखते देखते लोगों के जी में जी न रहेगा क्योंकि आकाश की शक्तियों हिलाई जाएंगी।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Log i dekh ke ḍar jaai ki dunia meñ kaa hoy hei aur behosh hoy jaai. Asmaan ke sab sakti hilaawa jaai.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
भय के कारण और संसार पर आनेवाली घटनाओं की बाट देखते–देखते लोगों के जी में जी न रहेगा, क्योंकि आकाश की शक्‍तियाँ हिलाई जाएँगी।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
संसार पर आने वाली बातों के भय और आशंका से लोग मूर्च्छित हो जाएँगे, क्योंकि आकाश की शक्‍तियाँ हिलाई जाएँगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
लोग भय और इस आशंका से मूर्च्छित हो जाएंगे कि अब संसार का क्या होगा क्योंकि आकाशमंडल की शक्तियां हिलायी जाएंगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और भय के कारण और संसार पर आनेवाली घटनाओं की बाँट देखते-देखते लोगों के जी में जी न रहेगा#21:26 लोगों के जी में जी न रहेगा: यह भयंकर दहशत को दर्शाती एक अभिव्यक्ति है। लोगों के जी में जी न रहेगा क्योंकि आकाश की शक्तियाँ हिलाई जाएँगी।