Luke 22:35 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us ne un se kaha, ki jab maain ne tumhen battua, aur jholee, aur joote bina bheja tha, to kya tum ko kisee vastu kee ghattee hui thee? unhon ne kaha kisee vastu kee naheen.
Hindi 2017 (नया नियम)
और उसने उनसे कहा, “जब मैं ने तुम्‍हें बटुए, और झोली, और जूते बिना भेजा था, तो क्‍या तुम को किसी वस्‍तु की घटी हुई थी?” उन्होंने कहा, “किसी वस्‍तु की नहीं।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर यीशु ने अपने शिष्यो से कहा, “मैंने तुम्हें जब बिना बटुए, बिना थैले या बिना चप्पलों के भेजा था तो क्या तुम्हें किसी वस्तु की कमी रही थी?” उन्होंने कहा, “किसी वस्तु की नहीं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने शिष्‍यों से कहा, “जब मैंने तुम्‍हें बटुए, झोली और जूतों के बिना भेजा था, तब क्‍या तुम्‍हें किसी वस्‍तु की कमी हुई थी?”
Hindi Bible HHBD
और उस ने उन से कहा, कि जब मैं ने तुम्हें बटुए, और झोली, और जूते बिना भेजा था, तो क्या तुम को किसी वस्तु की घटी हुई थी? उन्हों ने कहा; किसी वस्तु की नहीं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab Yeeshu aapan chela log se puuchhis, “Jab ham tumme bina pes, bina beg aur bina juuta ke bheja raha, tab kaa tumme koi cheej kamti bhais raha?” Ulog bolin, “Nai to, koi cheej kamti nai bhais!”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने उनसे कहा, “जब मैं ने तुम्हें बटुए, और झोली, और जूते बिना भेजा था, तो क्या तुम को किसी वस्तु की घटी हुई थी?” उन्होंने कहा, “किसी वस्तु की नहीं।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर उसने उनसे कहा, “जब मैंने तुम्हें बटुए और थैले और जूतों के बिना भेजा, तो क्या तुम्हें कुछ कमी हुई?” उन्होंने कहा, “नहीं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रभु येशु ने उनसे प्रश्न किया, “यह बताओ, जब मैंने तुम्हें बिना बटुए, बिना झोले और बिना जूती के बाहर भेजा था, क्या तुम्हें कोई अभाव हुआ था?” “बिलकुल नहीं,” उन्होंने उत्तर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसने उनसे कहा, “जब मैंने तुम्हें बटुए, और झोली, और जूते बिना भेजा था, तो क्या तुम को किसी वस्तु की घटी हुई थी?” उन्होंने कहा, “किसी वस्तु की नहीं।”