Luke 24:44 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir us ne un se kaha, ye meree ve baten haai, jo maain ne tumhare sath rahate hua, tum se kahee thee, ki avashy haai, ki jitanee baten moosa kee vyavastha aur bhavishyadvktaon aur bhjanon kee pustakon me, mere vishay men likhee haai, sab pooree hon.
Hindi 2017 (नया नियम)
फिर उसने उनसे कहा, “ये मेरी वे बातें हैं, जो मैं ने तुम्‍हारे साथ रहते हुए, तुम से कही थीं, कि अवश्‍य है, कि जितनी बातें मूसा की व्‍यवस्‍था और भविष्‍यद्वक्‍ताओं और भजनों की पुस्‍तकों में, मेरे विषय में लिखी हैं, सब पूरी हों।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर उसने उनसे कहा, “ये बातें वे हैं जो मैंने तुमसे तब कही थीं, जब मैं तुम्हारे साथ था। हर वह बात जो मेरे विषय में मूसा की व्यवस्था में नबियों तथा भजनों की पुस्तक में लिखा है, पूरी होनी ही हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने शिष्‍यों से कहा, “मैं ने तुम्‍हारे साथ रहते समय तुम लोगों से कहा था कि जो कुछ मूसा की व्‍यवस्‍था में और नबियों के ग्रंथों में तथा भजन-संहिता में मेरे विषय में लिखा है, सब का पूरा होना अनिवार्य है।”
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने उन से कहा, ये मेरी वे बातें हैं, जो मैं ने तुम्हारे साथ रहते हुए, तुम से कही थीं, कि अवश्य है, कि जितनी बातें मूसा की व्यवस्था और भविष्यद्वक्ताओं और भजनों की पुस्तकों में, मेरे विषय में लिखी हैं, सब पूरी हों।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab Yeeshu u sab se bolis, “Jab ham tumhaar sañghe raha, ham tumme u sab bataay raha jon kuchh Maozas ke kaanuun meñ likhaan hei, aur sab nabi ke buk aur Bhajan Sañhita meñ hamaar baare meñ jon kuchh bhi likhaan hei, u sab ke puura hoy ke hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने उनसे कहा, “ये मेरी वे बातें हैं, जो मैं ने तुम्हारे साथ रहते हुए तुम से कही थीं कि अवश्य है कि जितनी बातें मूसा की व्यवस्था और भविष्यद्वक्‍ताओं और भजनों की पुस्तकों में मेरे विषय में लिखी हैं, सब पूरी हों।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर उसने उनसे कहा, “ये मेरी वे बातें हैं, जो मैंने तुम्हारे साथ रहते हुए तुमसे कही थीं कि मूसा की व्यवस्था और भविष्यवक्‍ताओं और भजनों की पुस्तक में मेरे विषय में लिखी गई सब बातों का पूरा होना अवश्य है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब प्रभु येशु ने उनसे कहा, “तुम्हारे साथ रहते हुए मैंने तुम लोगों से यही कहा था: वह सब पूरा होना ज़रूरी है, जो मेरे विषय में मोशेह की व्यवस्था, भविष्यद्वक्ताओं के लेख तथा भजन की पुस्तकों में लिखा गया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने उनसे कहा, “ये मेरी वे बातें हैं, जो मैंने तुम्हारे साथ रहते हुए, तुम से कही थीं, कि अवश्य है, कि जितनी बातें मूसा की व्यवस्था और भविष्यद्वक्ताओं और भजनों की पुस्तकों में, मेरे विषय में लिखी हैं, सब पूरी हों।”