Luke 3:16 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
to yoohanna ne un sab ke uttr men kaha: ki maain to tumhen panee se bapaatisma deta hoo, parantu vah anevala haai, jo mujh se shaaktaiman haai maain to is yogy bhee nahee, ki usake jooton ka bandha khol sakoo, vah tumhen pavitra atma aur ag se bapatisma dega.
Hindi 2017 (नया नियम)
तो यूहन्‍ना ने उन सब के उत्तर में कहा, “मैं तो तुम्‍हें पानी से बपतिस्‍मा देता हूँ, परन्‍तु वह आनेवाला है, जो मुझ से शक्तिमान है; मैं तो इस योग्‍य भी नहीं, कि उसके जूतों का बन्‍ध खोल सकूँ, वह तुम्‍हें पवित्र आत्‍मा और आग से बपतिस्‍मा देगा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तभी यूहन्ना ने यह कहते हुए उन सब को उत्तर दिया: “मैं तो तुम्हें जल से बपतिस्मा देता हूँ किन्तु वह जो मुझ से अधिक सामर्थ्यवान है, आ रहा है, और मैं उसके जूतों की तनी खोलने योग्य भी नहीं हूँ। वह तुम्हें पवित्र आत्मा और अग्नि द्वारा बपतिस्मा देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए योहन ने उन सब से कहा, “मैं तो तुम लोगों को जल से बपतिस्‍मा देता हूँ; परन्‍तु एक आने वाले हैं, जो मुझ से अधिक शक्‍तिशाली हैं। मैं उनके जूते का फीता खोलने योग्‍य भी नहीं हूँ। वह तुम्‍हें पवित्र आत्‍मा और आग से बपतिस्‍मा देंगे।
Hindi Bible HHBD
तो यूहन्ना ने उन सब के उत्तर में कहा: कि मैं तो तुम्हें पानी से बपतिस्मा देता हूं, परन्तु वह आनेवाला है, जो मुझ से शक्तिमान है; मैं तो इस योग्य भी नहीं, कि उसके जूतों का बन्ध खोल सकूं, वह तुम्हें पवित्रा आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yuhanna u sab se tab bolis, “Ham to tum log ke khali paani se baptisma deta hei, lekin u jon aay waala hei, u ham se bahut taagatwaala hei. Ham to i laayk bhi nai hei ki uske juuta ke bañdhan ke kholi. U to tum sab ke Pawitr Aatma aur aagi se baptisma dei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो यूहन्ना ने उन सबसे कहा, “मैं तो तुम्हें पानी से बपतिस्मा देता हूँ, परन्तु वह आनेवाला है जो मुझ से शक्‍तिमान है; मैं तो इस योग्य भी नहीं कि उसके जूतों का बन्ध खोल सकूँ; वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तो यूहन्‍ना ने सब से कहा, “मैं तो तुम्हें पानी से बपतिस्मा देता हूँ; परंतु जो आ रहा है वह मुझसे अधिक सामर्थी है, मैं उसके जूतों के फ़ीते खोलने के भी योग्य नहीं हूँ। वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
भीड़ को संबोधित करते हुए योहन ने स्पष्ट किया, “मेरा बपतिस्मा तो मात्र जल-बपतिस्मा है किंतु एक मुझसे अधिक सामर्थ्यशाली आ रहे हैं. मैं तो उनकी जूतियों के बंध खोलने योग्य भी नहीं. वही हैं, जो तुम्हें पवित्र आत्मा और आग में बपतिस्मा देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो यूहन्ना ने उन सब के उत्तर में कहा, “मैं तो तुम्हें पानी से बपतिस्मा देता हूँ, परन्तु वह आनेवाला है, जो मुझसे शक्तिशाली है; मैं तो इस योग्य भी नहीं, कि उसके जूतों का फीता खोल सकूँ, वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा।