Luke 4:2 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
un dinon men us ne kuchh n khaya aur jab ve din poore ho gaa, to use bookh lagee.
Hindi 2017 (नया नियम)
और शैतान उसकी परीक्षा करता रहा। उन दिनों में उसने कुछ न खाया और जब वे दिन पूरे हो गए, तो उसे भूख लगी।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वहाँ शैतान ने चालीस दिन तक उसकी परीक्षा ली। उन दिनों यीशु बिना कुछ खाये रहा। फिर जब वह समय पूरा हुआ तो यीशु को बहुत भूख लगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जहाँ शैतान चालीस दिन तक उनकी परीक्षा लेता रहा। येशु ने उन दिनों कुछ भी नहीं खाया। जब चालीस दिन बीत गए तब उन्हें बहुत भूख लगी।
Hindi Bible HHBD
उन दिनों में उस ने कुछ न खाया और जब वे दिन पूरे हो गए, तो उसे भूख लगी।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Aur chaalis (40) roj tak saitaan uske ṭesṭ karte raha. Otna roj tak u kuchh bhi nai khaais aur chaalis roj ke baad uske bahut jor se bhuuk lagis.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और शैतान उसकी परीक्षा करता रहा। उन दिनों में उसने कुछ न खाया, और जब वे दिन पूरे हो गए, तो उसे भूख लगी।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जहाँ शैतान के द्वारा चालीस दिन तक उसकी परीक्षा हुई। उन दिनों में उसने कुछ नहीं खाया और जब वे दिन पूरे हुए तो उसे भूख लगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जहां चालीस दिन तक शैतान उन्हें परीक्षा में डालने का प्रयास करता रहा. इस अवधि में वह पूरी तरह बिना भोजन के रहे, इसके बाद उन्हें भूख लगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और चालीस दिन तक शैतान उसकी परीक्षा करता रहा । उन दिनों में उसने कुछ न खाया और जब वे दिन पूरे हो गए, तो उसे भूख लगी।