Luke 4:35 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yeeshu ne use danttkar kaha, chup raha: aur us men se nikal ja: tab dushttatma use beech men pattkakar bina haani pahunchaae us men se nikal gai.
Hindi 2017 (नया नियम)
यीशु ने उसे डाँटकर कहा, “चुप रह: और उसमें से निकल जा!” तब दुष्टात्मा उसे बीच में पटककर बिना हानि पहुँचाए उसमें से निकल गई।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु ने झिड़कते हुए उससे कहा, “चुप रह! इसमें से बाहर निकल आ!” इस पर दुष्टात्मा ने उस व्यक्ति को लोगों के सामने एक पटकी दी और उसे बिना कोई हानि पहुँचाए, उसमें से बाहर निकल आयी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने यह कहते हुए उसे डाँटा, “चुप रह, और इस मनुष्य से बाहर निकल जा।” भूत ने सब के सामने उस मनुष्य को भूमि पर पटका और उसकी कोई हानि किये बिना वह उसमें से निकल गया।
Hindi Bible HHBD
यीशु ने उसे डांटकर कहा, चुप रह: और उस में से निकल जा: तब दुष्टात्मा उसे बीच में पटककर बिना हानि पहुंचाए उस में से निकल गई।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab Yeeshu u aatma ke ḍaaṭis, “Chup hoy jaao, aur u admi se bahire nikar jaao!” Tab dushṭ aatma, bina kuchh bigaaṛe, u admi ke beech meñ paṭak ke chala gais.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यीशु ने उसे डाँटकर कहा, “चुप रह, और उसमें से निकल जा!” तब दुष्टात्मा उसे बीच में पटककर बिना हानि पहुँचाए उसमें से निकल गई।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु यीशु ने उसे डाँटकर कहा, “चुप रह और उसमें से निकल जा।” और वह दुष्टात्मा उस मनुष्य को उनके बीच में पटककर बिना उसे हानि पहुँचाए उसमें से निकल गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“चुप!” प्रभु येशु ने कड़े शब्द में कहा, “उसमें से बाहर निकल आ!” दुष्टात्मा ने उस व्यक्ति को उन सबके सामने भूमि पर पटक दिया और उस व्यक्ति की हानि किए बिना उसमें से निकल गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यीशु ने उसे डाँटकर कहा, “चुप रह और उसमें से निकल जा!” तब दुष्टात्मा उसे बीच में पटककर बिना हानि पहुँचाए उसमें से निकल गई।