Luke 4:41 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur dushttatma chillatee aur yah kahatee hui ki too parameshvar ka putra haai, bahuton men se nikal gai par vah unhen danttta aur bolane naheen deta tha, kyonaki ve janate the, ki yah maseeh haai..
Hindi 2017 (नया नियम)
और दुष्टात्मा चिल्लाती और यह कहती हुई, “तू परमेश्वर का पुत्र है,” बहुतों में से निकल गई पर वह उन्हें डाँटता और बोलने नहीं देता था, क्योंकि वे जानते थे, कि यह मसीह है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उनमें बहुतों में से दुष्टात्माएँ चिल्लाती हुई यह कहती बाहर निकल आयीं, “तू परमेश्वर का पुत्र है।” किन्तु उसने उन्हें बोलने नहीं दिया, क्योंकि वे जानती थीं, “वह मसीह है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भूत बहुतों में से यह चिल्लाते हुए निकले, “आप परमेश्वर के पुत्र हैं।” परन्तु येशु ने उन को डाँटा और उन्हें बोलने से रोका, क्योंकि भूत जानते थे कि वह मसीह हैं।
Hindi Bible HHBD
और दुष्टात्मा चिल्लाती और यह कहती हुई कि तू परमेश्वर का पुत्रा है, बहुतों में से निकल गई पर वह उन्हें डांटता और बोलने नहीं देता था, क्योंकि वे जानते थे, कि यह मसीह है।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Dushṭ aatma bhi chillaay ke bolis, “Tum Parmeshwar ke laṛka hei!” Aur u sab log meñ se nikar gais. Aur Yeeshu ulog ke ḍaaṭis, aur ulog ke bole ke mauka nai dees ki u Maseeha hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और दुष्टात्माएँ भी चिल्लाती और यह कहती हुई कि, “तू परमेश्वर का पुत्र है,” बहुतों में से निकल गईं। पर वह उन्हें डाँटता और बोलने नहीं देता था, क्योंकि वे जानती थीं कि वह मसीह है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
बहुतों में से दुष्टात्माएँ भी चिल्लाती और यह कहती हुई निकल गईं, “तू परमेश्वर का पुत्र है।” परंतु वह उन्हें डाँटता और बोलने नहीं देता था, क्योंकि वे जानती थीं कि वह मसीह है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके अतिरिक्त अनेकों में से दुष्टात्मा यह चिल्लाते हुए बाहर निकल गए, “आप तो परमेश्वर के पुत्र हैं!” किंतु प्रभु येशु उन्हें डांट कर बोलने से रोक देते थे क्योंकि दुष्टात्मा उनके मसीह होने के सत्य से परिचित थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और दुष्टात्मा चिल्लाती और यह कहती हुई, “तू परमेश्वर का पुत्र है,” बहुतों में से निकल गई पर वह उन्हें डाँटता और बोलने नहीं देता था, क्योंकि वे जानती थी, कि यह मसीह है।