Luke 5:12 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab vah kisee nagar men tha, to dekho, vahan koddh se bhra hua aek manushy tha, aur vah yeeshu ko dekhkar munh ke bal gira, aur binatee kee ki he prabhu yaadi too chahe ho mujhe shuuddh kar sakata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब वह किसी नगर में था, तो देखो, वहाँ कोढ़ से भरा हुआ एक मनुष्य था, और वह यीशु को देखकर मुँह के बल गिरा, और विनती की, “हे प्रभु यदि तू चाहे तो मुझे शुद्ध कर सकता है।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो ऐसा हुआ कि जब यीशु एक नगर में था तभी वहाँ कोढ़ से पूरी तरह ग्रस्त एक कोढ़ी भी था। जब उसने यीशु को देखा तो दण्डवत प्रणाम करके उससे प्रार्थना की, “प्रभु, यदि तू चाहे तो मुझे ठीक कर सकता है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एक बार जब येशु किसी नगर में थे, तब उन के पास एक मनुष्य आया। उसका शरीर कुष्ठ-रोग से भरा हुआ था। वह येशु को देख कर मुँह के बल गिर पड़ा और उनसे सहायता के लिए विनती की, “प्रभु! आप चाहें, तो मुझे शुद्ध कर सकते हैं।”
Hindi Bible HHBD
जब वह किसी नगर में था, तो देखो, वहां कोढ़ से भरा हुआ एक मनुष्य था, और वह यीशु को देखकर मुंह के बल गिरा, और बिनती की; कि हे प्रभु यदि तू चाहे हो मुझे शुद्ध कर सकता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ek dafe Yeeshu ek ṭaaun meñ aais jahañ ek admi raha, jiske koṛhi ke bimaari raha. U Yeeshu ke jeise dekhis, weise jameen pe gir paṛis aur binti kare lagis, “E Prabhu, agar tum maañgo to hamme achchha kare sakta hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वह किसी नगर में था, तो वहाँ कोढ़ से भरा हुआ एक मनुष्य आया; और वह यीशु को देखकर मुँह के बल गिरा और विनती की, “हे प्रभु, यदि तू चाहे तो मुझे शुद्ध कर सकता है।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर ऐसा हुआ कि जब वह किसी नगर में था, तो देखो, वहाँ कोढ़ से भरा एक मनुष्य था। उसने यीशु को देखा और अपने मुँह के बल गिरकर उससे विनती की, “हे प्रभु, यदि तू चाहे तो मुझे शुद्ध कर सकता है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किसी नगर में एक व्यक्ति था, जिसके सारे शरीर में कोढ़ रोग फैल चुका था. प्रभु येशु को देख उसने भूमि पर गिरकर उनसे विनती की, “प्रभु! यदि आप चाहें तो मुझे शुद्ध कर सकते हैं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब वह किसी नगर में था, तो वहाँ कोढ़ से भरा हुआ एक मनुष्य आया, और वह यीशु को देखकर मुँह के बल गिरा, और विनती की, “हे प्रभु यदि तू चाहे तो मुझे शुद्ध कर सकता है।”