Luke 5:19 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jab bheed ke karan use bheetar n le ja sake to unhon ne kotte par chaddh kar aur khpraail hattakar, use khatt samet beech men yeeshu ke samhane utara diya.
Hindi 2017 (नया नियम)
और जब भीड़ के कारण उसे भीतर न ले जा सके तो उन्होंने छत पर चढ़ कर और खपरैल हटाकर, उसे खाट समेत बीच में यीशु के सामने उतरा दिया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु भीड़ के कारण उसे भीतर लाने का रास्ता न पाते हुए वे ऊपर छत पर जा चढ़े और उन्होंने उसे उसके बिस्तर समेत छत के बीचोबीच से खपरेल हटाकर यीशु के सामने उतार दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु जब भीड़ के कारण उस को भीतर ले जाने का कोई उपाय न दिखा, तो वे छत पर चढ़ गये और उन्होंने खपरैल हटा कर खाट के साथ लकुवे के रोगी को लोगों के बीच में येशु के सामने उतार दिया।
Hindi Bible HHBD
और जब भीड़ के कारण उसे भीतर न ले जा सके तो उन्हों ने कोठे पर चढ़ कर और खप्रैल हटाकर, उसे खाट समेत बीच में यीशु के साम्हने उतरा दिया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin bahut bheeṛ ke kaaran, ulog uske Yeeshu ke lage nai laay paain. Aur tab, ulog uske khaṭia sahit ruuf pe le gain aur ruuf ukhaaṛ ke, ghar meñ bheeṛ ke beecho beech, Yeeshu ke saamne utaar deen.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर जब भीड़ के कारण उसे भीतर न ले जा सके तो उन्होंने छत पर चढ़ कर और खपरैल हटाकर, उसे खाट समेत बीच में यीशु के सामने उतार दिया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब भीड़ के कारण उसे भीतर ले जाने का कोई उपाय न सूझा, तो उन्होंने छत पर चढ़कर खपरैल हटाया और उसे खाट समेत बीच में यीशु के सामने उतार दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वे भीड़ के कारण उसे भीतर ले जाने में असफल रहे तो वे छत पर चढ़ गए और छत में से उसके बिछौने सहित रोगी को प्रभु येशु के ठीक सामने उतार दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जब भीड़ के कारण उसे भीतर न ले जा सके तो उन्होंने छत पर चढ़कर और खपरैल हटाकर, उसे खाट समेत बीच में यीशु के सामने उतार दिया।