Luke 5:24 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu isaaliye ki tum jano ki manushy ke putra ko prathvee par pap kshama karane ka bhee adhaikar haai us ne us jhole ke mare huae se kaha, maain tujh se kahata hoo, utt aur apanee khatt uttakar apane ghar chala ja.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्‍तु इसलिये कि तुम जानो कि मनुष्‍य के पुत्र को पृथ्‍वी पर पाप क्षमा करने का भी अधिकार है।” (उसने उस लकवे के रोगी से कहा), “मैं तुझ से कहता हूँ, उठ और अपनी खाट उठाकर अपने घर चला जा।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पर इसलिये कि तुम जान सको कि मनुष्य के पुत्र को धरती पर पाप क्षमा करने का अधिकार है।” उसने लकवे के मारे से कहा, “मैं तुझसे कहता हूँ, खड़ा हो, अपना बिस्तर उठा और घर चला जा!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु इसलिए कि आप लोगों को मालूम हो जाए कि मानव-पुत्र को पृथ्‍वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है,” वह लकुवे के रोगी से बोले, “मैं तुम से कहता हूँ: उठो और अपनी खटिया उठा कर घर जाओ।”
Hindi Bible HHBD
परन्तु इसलिये कि तुम जानो कि मनुष्य के पुत्रा को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का भी अधिकार है (उस ने उस झोले के मारे हुए से कहा), मैं तुझ से कहता हूं, उठ और अपनी खाट उठाकर अपने घर चला जा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin ab tum dekhega ki Manush ke laṛka ke lage bhi, dharti pe paap ke maafi dewe ke adhikaar hei.” Aur tab u jiske lakwa maaris raha, u admi se bolis, “Ham tum se bolta hei, aapan khaṭia uṭhaao aur ghare jaao!”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु इसलिये कि तुम जानो कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का भी अधिकार है।” – उसने उस लकवे के रोगी से कहा, “मैं तुझ से कहता हूँ, उठ और अपनी खाट उठाकर अपने घर चला जा।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अब इससे तुम जान जाओ कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है,” फिर उसने लकवे के रोगी से कहा, “मैं तुझसे कहता हूँ, उठ, अपनी खाट उठा और अपने घर चला जा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु इसका उद्देश्य यह है कि तुम्हें यह मालूम हो जाए कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा का अधिकार सौंपा गया है.” तब रोगी से येशु ने कहा, “उठो, अपना बिछौना उठाओ और अपने घर जाओ.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु इसलिए कि तुम जानो कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का भी अधिकार है।” उसने उस लकवे के रोगी से कहा, “मैं तुझ से कहता हूँ, उठ और अपनी खाट उठाकर अपने घर चला जा।”