Luke 6:17 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab vah un ke sath utarakar chauras jagah men khda hua, aur usake chelon kee badee bheed, aur sare yahoodiya aur yarooshalem aur soor aur saaida ke samudra ke kinare se bahutere log, jo us kee sunane aur apanee beemaariyon se changa hone ke liy usake pas aae the, vahan the.
Hindi 2017 (नया नियम)
तब वह उनके साथ उतरकर चौरस जगह में खड़ा हुआ, और उसके चेलों की बड़ी भीड़, और सारे यहूदिया, और यरूशलेम, और सूर और सैदा के समुद्र के किनारे से बहुतेरे लोग,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर यीशु उनके साथ पहाड़ी से नीचे उतर कर समतल स्थान पर आ खड़ा हुआ। वहीं उसके शिष्यों की भी एक बड़ी भीड़ थी। साथ ही समूचे यहूदिया, यरूशलेम, सूर और सैदा के सागर तट से अनगिनत लोग वहाँ आ इकट्ठे हुए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु उन बारह प्रेरितों के साथ पहाड़ी से उतर कर एक मैदान में खड़े हो गये। वहाँ उनके बहुत-से शिष्‍य थे और एक विशाल जनसमूह भी था। वे लोग समस्‍त यहूदा प्रदेश, यरूशलेम नगर और सोर तथा सीदोन के समुद्र-तट से आए थे।
Hindi Bible HHBD
तब वह उन के साथ उतरकर चौरस जगह में खड़ा हुआ, और उसके चेलों की बड़ी भीड़, और सारे यहूदिया और यरूशलेम और सूर और सैदा के समुद्र के किनारे से बहुतेरे लोग, जो उस की सुनने और अपनी बीमारियों से चंगा होने के लिय उसके पास आए थे, वहां थे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab Yeeshu aapan sab parchaarak log ke sañghe nichche aais, tab ek baraabar jagha khoj ke u aapan chela log ke beech meñ khaṛa hoy gais. Huañ pe bahut bheeṛ raha kaahe ke log puura Juḍia, Yarushalam, Taaya (Tyre) aur Seida ke samundar ke kinaare se aain raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह उनके साथ उतरकर चौरस जगह में खड़ा हुआ, और उसके चेलों की बड़ी भीड़, और सारे यहूदिया, यरूशलेम, और सूर और सैदा के समुद्र के किनारे से बहुत लोग,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब यीशु उनके साथ नीचे उतरकर समतल स्थान पर खड़ा हुआ, और वहाँ उसके शिष्यों की एक बड़ी भीड़ और सारे यहूदिया तथा यरूशलेम, सूर और सैदा के समुद्र तट से आए लोगों का एक बड़ा जनसमूह था,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रभु येशु उनके साथ पर्वत से उतरे और आकर एक समतल स्थल पर खड़े हो गए. येरूशलेम तथा समुद्र के किनारे के नगर सोर और सीदोन से आए लोगों तथा सुननेवालों का एक बड़ा समूह वहां इकट्ठा था,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वह उनके साथ उतरकर चौरस जगह में खड़ा हुआ, और उसके चेलों की बड़ी भीड़, और सारे यहूदिया, और यरूशलेम, और सोर और सीदोन के समुद्र के किनारे से बहुत लोग,