Luke 6:42 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jab too apanee hee ankh ka lattha naheen dekhta, to apane bhai se kyonkar kah sakata haai, he bhai, tthar ja teree ankh se tinake ko nikal doon? he kapattee, paahile apanee ankh se lattha nikal, tab jo tinaka tere bhai kee ankh men haai, bhlee bhanti dekhkar nikal sakega.
Hindi 2017 (नया नियम)
“और जब तू अपनी ही आँख का लट्ठा नहीं देखता, तो अपने भाई से कैसे कह सकता है, ‘हे भाई, ठहर जा तेरी आँख से तिनके को निकाल दूँ’? हे कपटी, पहले अपनी आँख से लट्ठा निकाल, तब जो तिनका तेरे भाई की आँख में है, भली भाँति देखकर निकाल सकेगा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो अपने भाई से तू कैसे कह सकता है: ‘बंधु, तू अपनी आँख का तिनका मुझे निकालने दे।’ जब तू अपनी आँख के लट्ठे तक को नहीं देखता! अरे कपटी, पहले अपनी आँख का लट्ठा दूर कर, तब तुझे अपने भाई की आँख का तिनका बाहर निकालने के लिये दिखाई दे पायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब तुम्हें अपनी ही आँख का लट्ठा दिखाई नहीं देता, तब अपने भाई से कैसे कह सकते हो, ‘भाई! लाओ, मैं तुम्हारी आँख का तिनका निकाल दूँ?’ ओ ढोंगी! पहले अपनी ही आँख का लट्ठा निकाल। तभी तू अपने भाई की आँख का तिनका निकालने के लिए अच्छी तरह देख सकेगा।
Hindi Bible HHBD
और जब तू अपनी ही आंख का लट्ठा नहीं देखता, तो अपने भाई से क्योंकर कह सकता है, हे भाई, ठहर जा तेरी आंख से तिनके को निकाल दूं? हे कपटी, पहिले अपनी आंख से लट्ठा निकाल, तब जो तिनका तेरे भाई की आंख में है, भली भांति देखकर निकाल सकेगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Aapan bhaiya se keise tum bole sakta, “Bhaiya, laao ham tumhaar aañkhi se meila nikaar dei,” lekin aapan aañkhi ke laṭṭha nai dekhe sakta? E muurakh! Pahile aapan aañkhi ke laṭṭha to nikaaro, tab dusra ke aañkhi ke meila ke nikaare sakega.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब तू अपनी ही आँख का लट्ठा नहीं देखता, तो अपने भाई से कैसे कह सकता है, ‘हे भाई; ठहर जा तेरी आँख से तिनके को निकाल दूँ’? हे कपटी, पहले अपनी आँख से लट्ठा निकाल, तब जो तिनका तेरे भाई की आँख में है, उसे भली भाँति देखकर निकाल सकेगा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तू अपने भाई से कैसे कह सकता है, ‘हे भाई, आ, मैं तेरी आँख से तिनका निकाल दूँ,’ जबकि तुझे स्वयं अपनी आँख में लट्ठा दिखाई नहीं देता? अरे पाखंडी, पहले अपनी आँख में से लट्ठा निकाल, और तब अपने भाई की आँख से तिनका निकालने के लिए तू स्पष्ट देख पाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
या तुम भला यह कैसे कह सकते हो ‘ज़रा ठहरो, मैं तुम्हारी आंख से वह कण निकाल देता हूं,’ जबकि तुम्हारी अपनी आंख में तो लट्ठा पड़ा हुआ देख नहीं सकते हो? अरे पाखंडी! पहले तो स्वयं अपनी आंख में से उस लट्ठे को तो निकाल! तभी तू स्पष्ट रूप से देख सकेगा और अपने भाई की आंख में से उस कण को निकाल सकेगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जब तू अपनी ही आँख का लट्ठा नहीं देखता, तो अपने भाई से कैसे कह सकता है, ‘हे भाई, ठहर जा तेरी आँख से तिनके को निकाल दूँ?’ हे कपटी,#6:42 कपटी: मत्ती 6:2 की टिप्पणी देखें कपटी, पहले अपनी आँख से लट्ठा निकाल, तब जो तिनका तेरे भाई की आँख में है, भली भाँति देखकर निकाल सकेगा।