Luke 6:48 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah us manushy ke saman haai, jis ne ghar banate samay boomi gaharee khodakar chattan kee nev dalee, aur jab baddh ai to dhaara us ghar par lagee, parantu use hila n sakee kyonaki vah pakka bana tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
वह उस मनुष्य के नाई है, जिस ने घर बनाते समय भूमि गहरी खोदकर चट्टान की नींव डाली, और जब बाढ़ आई तो धारा उस घर पर लगी, परन्तु उसे हिला न सकी; क्योंकि वह पक्का बना था।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह उस व्यक्ति के समान है जो मकान बना रहा है। उसने गहरी खुदाई की और चट्टान पर नींव डाली। फिर जब बाढ़ आयी और जल की धाराएं उस मकान से टकराईं तो यह उसे हिला तक न सकीं, क्योंकि वह बहुत अच्छी तरह बना हुआ था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह उस मनुष्य के सदृश है, जिसने घर बनाते समय भूमि को गहरा खोदा और उसकी नींव चट्टान पर डाली है। बाढ़ आई और नदी का जल उस मकान से टकराया, किन्तु वह उसे ढा नहीं सका; क्योंकि वह घर बहुत मजबूत बना था।
Hindi Bible HHBD
वह उस मनुष्य के समान है, जिस ने घर बनाते समय भूमि गहरी खोदकर चट्टान की नेव डाली, और जब बाढ़ आई तो धारा उस घर पर लगी, परन्तु उसे हिला न सकी; क्योंकि वह पक्का बना था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
U u admi ke rakam hei jon ghar ke banaay ke ṭaaim chaṭṭaan khod ke faaunḍeishan ḍaaris hei. I kaahe ke kare hei? Ki jisse jab baaṛh aai to uske hilaay nai saki, kaahe ke u majbuut ghar rahi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह उस मनुष्य के समान है, जिसने घर बनाते समय भूमि गहरी खोदकर चट्टान पर नींव डाली, और जब बाढ़ आई तो धारा उस घर पर लगी परन्तु उसे हिला न सकी; क्योंकि वह पक्का बना था।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
वह उस मनुष्य के समान है जिसने घर बनाते समय भूमि को गहरा खोदकर चट्टान पर नींव डाली; और जब बाढ़ आई तो जल की धारा उस घर से टकराई, परंतु उसे हिला न सकी, क्योंकि वह अच्छी तरह बना था ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह उस घर बनानेवाले के जैसा है, जिसने गहरी खुदाई करके चट्टान पर नींव डाली. मूसलाधार बारिश के तेज बहाव ने उस घर पर ठोकरें मारी किंतु उसे हिला न पाया क्योंकि वह घर मजबूत था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह उस मनुष्य के समान है, जिसने घर बनाते समय भूमि गहरी खोदकर चट्टान में नींव डाली, और जब बाढ़ आई तो धारा उस घर पर लगी, परन्तु उसे हिला न सकी; क्योंकि वह पक्का बना था।