Luke 7:16 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is se sab par bhy chha gaya aur ve parameshvar kee badai karake kahane lage ki hamare beech men aek bada bhvishyadvkta utta haai, aur parameshvar ne apane logon par krapa draashtti kee haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
इस से सब पर भय छा गया; और वे परमेश्वर की बड़ाई करके कहने लगे, “हमारे बीच में एक बड़ा भविष्यद्वक्ता उठा है, और परमेश्वर ने अपने लोगों पर कृपा दृष्टि की है।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और फिर वे सभी श्रद्धा और विस्मय से भर उठे। और यह कहते हुए परमेश्वर की महिमा करने लगे कि “हमारे बीच एक महान नबी प्रकट हुआ है।” और कहने लगे, “परमेश्वर अपने लोगों की सहायता के लिये आ गया है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सब लोगों पर भय छा गया और वे यह कहते हुए परमेश्वर की महिमा करने लगे, “हमारे बीच महान् नबी उत्पन्न हुए हैं और परमेश्वर ने अपनी प्रजा की सुध ली है।”
Hindi Bible HHBD
इस से सब पर भय छा गया; और वे परमेश्वर की बड़ाई करके कहने लगे कि हमारे बीच में एक बड़ा भविष्यद्वक्ता उठा है, और परमेश्वर ने अपने लोगों पर कृपा दृष्टि की है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Sab log ḍar gain aur Parmeshwar ke jayjaykaar kare lagin. Ulog bole lagin, “Ek baṛa nabi hiañ ham log ke beech meñ hei! Parmeshwar aapan log ke bachaay aay gais hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इससे सब पर भय छा गया, और वे परमेश्वर की बड़ाई करके कहने लगे, “हमारे बीच में एक बड़ा भविष्यद्वक्ता उठा है, और परमेश्वर ने अपने लोगों पर कृपा दृष्टि की है।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
सब लोगों पर भय छा गया और वे परमेश्वर की महिमा करते हुए कहने लगे, “एक महान भविष्यवक्ता हमारे बीच में उठ खड़ा हुआ है,” और “परमेश्वर ने अपने लोगों की सुधि ली है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे सभी श्रद्धा में परमेश्वर का धन्यवाद करने लगे. वे कह रहे थे, “हमारे मध्य एक तेजस्वी भविष्यवक्ता का आगमन हुआ है. परमेश्वर ने अपनी प्रजा की सुधि ली है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इससे सब पर भय छा गया; और वे परमेश्वर की बड़ाई करके कहने लगे, “हमारे बीच में एक बड़ा भविष्यद्वक्ता उठा है, और परमेश्वर ने अपने लोगों पर कृपादृष्टि की है।”