Luke 7:36 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir kisee fareesee ne us se binatee kee, ki mere sath bhojan kara so vah us fareesee ke ghar men jakar bhojan karane baaitta.
Hindi 2017 (नया नियम)
फिर किसी फरीसी ने उससे विनती की, कि मेरे साथ भोजन कर; अतः वह उस फरीसी के घर में जाकर भोजन करने बैठा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एक फ़रीसी ने अपने साथ खाने पर उसे निमंत्रित किया। सो वह फ़रीसी के घर गया और उसके यहाँ भोजन करने बैठा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किसी फ़रीसी ने येशु को अपने साथ भोजन करने के लिए निमन्त्रण दिया। वह उस फरीसी के घर गए और भोजन करने के लिए आसन ग्रहण किया।
Hindi Bible HHBD
फिर किसी फरीसी ने उस से बिनती की, कि मेरे साथ भोजन कर; सो वह उस फरीसी के घर में जाकर भोजन करने बैठा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ek Farisi Yeeshu ke aapan ghare khaana pe bolaais, aur Yeeshu huañ gais aur khaana khaay beiṭh gais.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर किसी फरीसी ने उससे विनती की कि वह उसके साथ भोजन करे, अत: वह उस फरीसी के घर में जाकर भोजन करने बैठा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर एक फरीसी यीशु से निवेदन करने लगा कि वह उसके साथ भोजन करे; अतः वह उस फरीसी के घर में जाकर भोजन करने बैठ गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एक फ़रीसी ने प्रभु येशु को भोज पर आमंत्रित किया. प्रभु येशु आमंत्रण स्वीकार कर वहां गए और भोजन के लिए बैठ गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर किसी फरीसी ने उससे विनती की, कि मेरे साथ भोजन कर; अतः वह उस फरीसी के घर में जाकर भोजन करने बैठा।