Luke 7:6 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yeeshu un ke sath sath chala, par jab vah ghar se door n tha, to soobedar ne sake pas kai mitraen ke dara kahala bheja, ki he prabhu dukh n utta, kyonaki maain is yogy nahee, ki too meree chht ke tale aae.
Hindi 2017 (नया नियम)
यीशु उनके साथ साथ चला, पर जब वह घर से दूर न था, तो सूबेदार ने उसके पास कई मित्रों के द्वारा कहला भेजा, “हे प्रभु दु:ख न उठा, क्योंकि मैं इस योग्य नहीं, कि तू मेरी छत के तले आए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो यीशु उनके साथ चल दिया। अभी जब वह घर से अधिक दूर नहीं था, उस सेनानायक ने उसके पास अपने मित्रों को यह कहने के लिये भेजा, “हे प्रभु, अपने को कष्ट मत दे। क्योंकि मैं इतना अच्छा नहीं हूँ कि तू मेरे घर में आये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु उनके साथ चले। वह उसके घर के निकट पहुँचे ही थे कि शतपति ने मित्रों द्वारा येशु के पास यह कहला भेजा, “प्रभु! आप कष्ट न करें, क्योंकि मैं इस योग्य नहीं हूँ कि आप मेरे यहाँ आएँ।
Hindi Bible HHBD
यीशु उन के साथ साथ चला, पर जब वह घर से दूर न था, तो सूबेदार ने सके पास कई मित्रों के द्वारा कहला भेजा, कि हे प्रभु दुख न उठा, क्योंकि मैं इस योग्य नहीं, कि तू मेरी छत के तले आए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab Yeeshu ulog ke sañghe bimaar admi ke ghare gais. Ulog abhi ghar se kuchh duur pe rahin, jab aami ofisa aapan kuchh dost se i bol ke Yeeshu ke lage bhejis, “E Prabhu dukh nai uṭhaao. Ham i laayk nai ki tum hamaar ghare aao.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यीशु उनके साथ गया, पर जब वह घर से दूर न था, तो सूबेदार ने उसके पास कई मित्रों के द्वारा कहला भेजा, “हे प्रभु, दु:ख न उठा, क्योंकि मैं इस योग्य नहीं कि तू मेरी छत के तले आए।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यीशु उनके साथ चल पड़ा। परंतु जब वह उसके घर से दूर न था, तो शतपति ने अपने मित्रों को उससे यह कहने के लिए भेजा, “हे प्रभु, कष्ट न कर, क्योंकि मैं इस योग्य नहीं कि तू मेरी छत के नीचे आए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये प्रभु येशु उनके साथ चले गए. प्रभु येशु उसके घर के पास पहुंचे ही थे कि शताधिपति ने अपने मित्रों के द्वारा उन्हें संदेश भेजा, “प्रभु! आप कष्ट न कीजिए. मैं इस योग्य नहीं हूं कि आप मेरे घर पधारें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यीशु उनके साथ-साथ चला, पर जब वह घर से दूर न था, तो सूबेदार ने उसके पास कई मित्रों के द्वारा कहला भेजा, “हे प्रभु दुःख न उठा, क्योंकि मैं इस योग्य नहीं, कि तू मेरी छत के तले आए।