Luke 7:9 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah sunakar yeeshu ne achambha kiya, aur us ne munh faerakar us bheed se jo usake peechhe a rahee thee kaha, maain tum se kahatah hoo, ki maain ne israael men bhee aeesa vishvas naheen paya.
Hindi 2017 (नया नियम)
यह सुनकर यीशु ने अचम्‍भा किया, और उसने मुँह फेरकर उस भीड़ से जो उसके पीछे आ रही थी कहा, “मैं तुम से कहता हूँ, कि मैं ने इस्राएल में भी ऐसा विश्‍वास नहीं पाया।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु ने जब यह सुना तो उसे उस पर बहुत आश्चर्य हुआ। जो जन समूह उसके पीछे चला आ रहा था, उसकी तरफ़ मुड़ कर यीशु ने कहा, “मैं तुम्हे बताता हूँ ऐसा विश्वास मुझे इस्राएल में भी कहीं नहीं मिला।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह सुन कर येशु को उस पर आश्‍चर्य हुआ। उन्‍होंने अपने पीछे आते हुए लोगों की ओर मुड़ कर कहा, “मैं तुम लोगों से कहता हूँ: इस्राएल में भी मैंने इतना दृढ़ विश्‍वास नहीं पाया।”
Hindi Bible HHBD
यह सुनकर यीशु ने अचम्भा किया, और उस ने मुंह फेरकर उस भीड़ से जो उसके पीछे आ रही थी कहा, मैं तुम से कहताह हूं, कि मैं ने इस्राएल में भी ऐसा विश्वास नहीं पाया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
I sun ke Yeeshu hairaan hoy gais, u ghuum ke u bheeṛ se jon uske pichchhe pichchhe aat raha, bolis, “Ham to puura Israayel meñ i rakam biswaasi nai dekha hei!”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह सुनकर यीशु को अचम्भा हुआ और उसने मुँह फेरकर उस भीड़ से जो उसके पीछे आ रही थी, कहा, “मैं तुम से कहता हूँ कि मैं ने इस्राएल में भी ऐसा विश्‍वास नहीं पाया।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यह सुनकर यीशु को उस पर आश्‍चर्य हुआ, और उसने मुड़कर अपने पीछे आ रही भीड़ से कहा, “मैं तुमसे कहता हूँ, मैंने इस्राएल में भी इतना बड़ा विश्‍वास नहीं पाया।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुनकर प्रभु येशु अत्यंत चकित हुए और मुड़कर पीछे आ रही भीड़ को संबोधित कर बोले, “मैं यह बताना सही समझता हूं कि मुझे इस्राएलियों तक में ऐसा दृढ़ विश्वास देखने को नहीं मिला.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह सुनकर यीशु ने अचम्भा किया, और उसने मुँह फेरकर उस भीड़ से जो उसके पीछे आ रही थी कहा, “मैं तुम से कहता हूँ, कि मैंने इस्राएल में भी ऐसा विश्वास नहीं पाया।”