Luke 8:16 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
koi deeya bar ke baratan se naheen chhpaiata, aur n khatt ke neeche rakhta haai, parantu deevatt par rakhta haai, ki bheetar anevale prakash panae.
Hindi 2017 (नया नियम)
“कोई दीया जला कर बरतन से नहीं ढाँपता, और न खाट के नीचे रखता है, परन्तु दीवट पर रखता है, कि भीतर आनेवाले प्रकाश पाएँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“कोई भी किसी दिये को बर्तन के नीचे ढक देने को नहीं जलाता। या उसे बिस्तर के नीचे नहीं रखता। बल्कि वह उसे दीवट पर रखता है ताकि जो भीतर आयें प्रकाश देख सकें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“कोई दीपक जला कर बरतन से नहीं ढकता या पलंग के नीचे नहीं रखता, बल्कि वह उसे दीवट पर रख देता है, जिससे भीतर आने वालों को उसका प्रकाश मिले।
Hindi Bible HHBD
कोई दीया बार के बरतन से नहीं छिपाता, और न खाट के नीचे रखता है, परन्तु दीवट पर रखता है, कि भीतर आनेवाले प्रकाश पांए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Koi batti baar ke pyaala ke nichche nai rakkhe hei aur naa to khaṭia ke nichche rakkhe hei. Lekin batti hardam batti rakkhe waala jagha pe rakkha jaay hei, ki jisse jon koi bhi bhittar aai, uske ujera mili.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“कोई दीया जला के बरतन से नहीं ढाँकता, और न खाट के नीचे रखता है, परन्तु दीवट पर रखता है कि भीतर आनेवाले प्रकाश पाएँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“कोई भी दीपक जलाकर उसे बरतन से नहीं ढकता और न खाट के नीचे रखता है, बल्कि उसे दीवट पर रखता है, ताकि भीतर आनेवालों को प्रकाश मिले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“कोई भी दीपक को जलाकर न तो उसे बर्तन से ढांकता है और न ही उसे पलंग के नीचे रखता है परंतु उसे दीवट पर रखता है कि कमरे में प्रवेश करने पर लोग देख सकें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“कोई दिया जलाकर#8:16 दिया जलाकर: यीशु ने लोगों को यह समझाने के लिए बताया; मेरा दृष्टान्त सच्चाई को छिपाने के लिए नहीं है, लेकिन यह और सही से प्रकट करने के लिए है। दिया जलाकर बर्तन से नहीं ढाँकता, और न खाट के नीचे रखता है, परन्तु दीवट पर रखता है, कि भीतर आनेवाले प्रकाश पाएँ।