Luke 8:29 — Compare Translations

9 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki vah us ashuuddh atma ko us manushy men se nikalane kee agyaa de raha tha, isaliye ki vah us par bar bar prabal hotee thee aur yadhyapi log use sankalon aur bediyon se bandhate the, taubhee vah bandhanon ko tod dalata tha, aur dushttatma us men paaitt gai thee.
Hindi 2017 (नया नियम)
क्‍योंकि वह उस अशुद्ध आत्‍मा को उस मनुष्‍य में से निकलने की आज्ञा दे रहा था, इसलिये कि वह उस पर बार-बार प्रबल होती थी। और यद्यपि लोग उसे जंजीरों और बेड़ियों से बाँधते थे, तौभी वह बन्‍धनों को तोड़ डालता था, और दुष्‍टात्‍मा उसे जंगल में भगाए फिरती थी ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍योंकि येशु अशुद्ध आत्‍मा को उस मनुष्‍य से निकल जाने का आदेश दे रहे थे। भूत उसे बार-बार पकड़ लेता था और वश में रखने के लिए लोग उसे जंजीरों और बेड़ियों से जकड़ देते थे; किन्‍तु वह अपने बन्‍धनों को तोड़ देता था और भूत उसे निर्जन स्‍थानों में ले जाया करता था।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि वह उस अशुद्ध आत्मा को उस मनुष्य में से निकलने की आज्ञा दे रहा था, इसलिये कि वह उस पर बार बार प्रबल होती थी; और यद्यपि लोग उसे सांकलों और बेड़ियों से बांधते थे, तौभी वह बन्धनों को तोड़ डालता था, और दुष्टात्मा उस में पैठ गई थी।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
U i baat bolis kaahe ke Yeeshu u dushṭ aatma ke hukum dees ki u admi se nikar jaay. U admi ke bhuut hardam hamla karat raha. Aur chaahe uske haath aur goṛ chain se bañdha rahe ya kaṛa pahra rahe, u sab ke tuuṛ dewat raha. Aur tab jon dushṭ aatma rahis, uske jañgal meñ suunsaan jagha pe le jaawat raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि वह उस अशुद्ध आत्मा को उस मनुष्य में से निकलने की आज्ञा दे रहा था, इसलिये कि वह उस पर बार बार प्रबल होती थी। यद्यपि लोग उसे साँकलों और बेड़ियों से बाँधते थे तौभी वह बन्धनों को तोड़ डालता था, और दुष्‍टात्मा उसे जंगल में भगाए फिरती थी।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
क्योंकि यीशु ने अशुद्ध आत्मा को उस मनुष्य में से निकल जाने की आज्ञा दी थी, इसलिए कि वह बार-बार उसे पकड़ती थी। उस मनुष्य को ज़ंजीरों और बेड़ियों से बाँधकर पहरे में रखा जाता था, परंतु वह उन बंधनों को तोड़ डालता था और दुष्‍टात्मा उसे जंगलों में भगाए फिरती थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि प्रभु येशु दुष्टात्मा को उस व्यक्ति में से निकल जाने की आज्ञा दे चुके थे. समय समय पर दुष्टात्मा उस व्यक्ति पर प्रबल हो जाया करता था तथा लोग उसे सांकलों और बेड़ियों में बांधकर पहरे में रखते थे, फिर भी वह दुष्टात्मा बेड़ियां तोड़ उसे सुनसान स्थान में ले जाता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि वह उस अशुद्ध आत्मा को उस मनुष्य में से निकलने की आज्ञा दे रहा था, इसलिए कि वह उस पर बार बार प्रबल होती थी। और यद्यपि लोग उसे जंजीरों और बेड़ियों से बाँधते थे, तो भी वह बन्धनों को तोड़ डालता था, और दुष्टात्मा उसे जंगल में भगाए फिरती थी।