Luke 8:35 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur log yah jo hua tha usake dekhne ko nikale, aur yeeshu ke pas akar jis manushy se dushttatmaaen nikalee thee, use yeeshu ke panvon ke pas kapade paahine aur sachet baaitte huae pakar dr gaae.
Hindi 2017 (नया नियम)
और लोग यह जो हुआ था उसके देखने को निकले, और यीशु के पास आकर जिस मनुष्‍य से दुष्टात्माएँ निकली थीं, उसे यीशु के पाँवो के पास कपड़े पहने और सचेत बैठे हुए पाकर डर गए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर वहाँ के लोग जो कुछ घटा था उसे देखने बाहर आये। वे यीशु से मिले। और उन्होंने उस व्यक्ति को जिसमें से दुष्टात्माएँ निकली थीं यीशु के चरणों में बैठे पाया। उस व्यक्ति ने कपड़े पहने हुए थे और उसका दिमाग एकदम सही था। इससे वे सभी डर गये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लोग यह सब देखने निकले। वे येशु के पास आये और यह देख कर भयभीत हो गये कि वह मनुष्‍य, जिसमें से भूत निकले थे, कपड़े पहने शान्‍त भाव से येशु के चरणों के समीप बैठा हुआ है।
Hindi Bible HHBD
चरवाहे यह जो हुआ था देखकर भागे, और नगर में, और गांवों में जाकर उसका समाचार कहा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Huañ ke log i dekhe ke waaste aain ki huañ kon cheej bhais raha, aur jab ulog Yeeshu ke lage aain, to dekhe hei ki jon admi meñ dushṭ aatma raha, u achchha hoy gais aur kapṛa pahin ke, Yeeshu ke goṛ ke lage beiṭhis hei. U sab log ḍar gain.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
लोग यह जो हुआ था उसे देखने को निकले, और यीशु के पास आकर जिस मनुष्य से दुष्‍टात्माएँ निकली थीं, उसे यीशु के पाँवों के पास कपड़े पहिने और सचेत बैठे हुए पाकर डर गए;
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब जो हुआ था उसे देखने के लिए लोग निकलकर यीशु के पास आए, और उस मनुष्य को जिसमें से दुष्‍टात्माएँ निकली थीं, यीशु के चरणों में वस्‍त्र पहने तथा सचेत बैठे हुए पाया, और वे डर गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
लोग वहां यह देखने आने लगे कि क्या हुआ है. तब वे प्रभु येशु के पास आए. वहां उन्होंने देखा कि वह व्यक्ति, जो पहले दुष्टात्मा से पीड़ित था, वस्त्र धारण किए हुए, पूरी तरह स्वस्थ और सचेत प्रभु येशु के चरणों में बैठा हुआ है. यह देख वे हैरान रह गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और लोग यह जो हुआ था उसको देखने को निकले, और यीशु के पास आकर जिस मनुष्य से दुष्टात्माएँ निकली थीं, उसे यीशु के पाँवों के पास कपड़े पहने और सचेत बैठे हुए पाकर डर गए।