Luke 8:39 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
apane ghar men lautt ja aur logon se kah de, ki parameshvar ne tere liye kaaise bade kam kiae haain: vah jakar sare nagar men prachar karane laga, ki yeeshu ne mere liye kaaise bade kam kiae..
Hindi 2017 (नया नियम)
“अपने घर में लौट जा और लोगों से कह दे, कि परमेश्‍वर ने तेरे लिये कैसे बड़े-बड़े काम किए हैं।” वह जाकर सारे नगर में प्रचार करने लगा, कि यीशु ने मेरे लिये कैसे बड़े-बड़े काम किए।।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“घर जा और जो कुछ परमेश्वर ने तेरे लिये किया है, उसे बता।” सो वह लौटकर, यीशु ने उसके लिये जो कुछ किया था, उसे सारे नगर में सबसे कहता फिरा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“अपने घर लौट जाओ और लोगों को यह बताओ कि परमेश्‍वर ने तुम्‍हारे लिए क्‍या-क्‍या किया है।” वह चला गया और सारे नगर में प्रचार करने लगा कि येशु ने उसके लिए क्‍या-क्‍या किया है।
Hindi Bible HHBD
जिस मनुष्य से दुष्टात्माएें निकली थीं वह उस से बिनती करने लगा, कि मुझे अपने साथ रहने दे, परन्तु यीशु ने उसे विदा करके कहा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
“Aapan ghare lauṭ jaao, aur sab log se bataao ki Parmeshwar tumhaar khaatir ketna baṛa baṛa kaam karis hei.” U admi jaay ke puura ṭaaun meñ parchaar kare laga, ki Yeeshu uske waaste ketna baṛa baṛa kaam karis raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“अपने घर को लौट जा और लोगों से बता कि परमेश्‍वर ने तेरे लिये कैसे बड़े बड़े काम किए हैं।” वह जाकर सारे नगर में प्रचार करने लगा कि यीशु ने मेरे लिये कैसे बड़े–बड़े काम किए।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“अपने घर को लौट जा, और बता कि परमेश्‍वर ने तेरे लिए कैसे बड़े कार्य किए हैं।” अतः वह सारे नगर में प्रचार करता हुआ लौट गया कि यीशु ने उसके लिए कैसे बड़े कार्य किए हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“अपने परिजनों में लौट जाओ तथा इन बड़े-बड़े कामों का वर्णन करो, जो परमेश्वर ने तुम्हारे लिए किए हैं.” इसलिये वह लौटकर सभी नगर में यह वर्णन करने लगा कि प्रभु येशु ने उसके लिए कैसे बड़े-बड़े काम किए हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“अपने घर में लौट जा और लोगों से कह दे, कि परमेश्वर ने तेरे लिये कैसे बड़े-बड़े काम किए हैं।” वह जाकर सारे नगर में प्रचार करने लगा, कि यीशु ने मेरे लिये कैसे बड़े-बड़े काम किए।