Luke 8:41 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur dekho, yair nam aek manushy jo aradhanalay ka saradar tha, aya, aur yeeshu ke panvon par gir ke us se binatee karane laga, ki mere ghar chala.
Hindi 2017 (नया नियम)
और देखो, याईर नाम एक मनुष्य जो आराधनालय का सरदार था, आया, और यीशु के पाँवो पर गिर के उससे विनती करने लगा, “मेरे घर चल।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तभी याईर नाम का एक व्यक्ति वहाँ आया। वह वहाँ के यहूदी आराधनालय का मुखिया था। वह यीशु के चरणों में गिर पड़ा और उससे अपने घर चलने की विनती करने लगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस समय सभागृह का याईर नामक एक अधिकारी आया और येशु के चरणों पर गिरकर उन से अनुनय-विनय करने लगा कि वह उसके यहाँ चलने की कृपा करें,
Hindi Bible HHBD
जब यीशु लौट रहा था, तो लोग उस से आनन्द के साथ मिले; क्योंकि वे सब उस की बाट जोह रहे थे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab Jaayras naam ke ek admi, jon huañ ke chech ke agua raha, aay ke Yeeshu ke aage ghuṭna ṭek dees, aur binti karis ki u uske ghare chale,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इतने में याईर नामक एक मनुष्य जो आराधनालय का सरदार था, आया और यीशु के पाँवों पर गिर के उससे विनती करने लगा कि मेरे घर चल,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और देखो, याईर नामक एक मनुष्य आया, जो आराधनालय का अधिकारी था, और वह यीशु के चरणों पर गिरकर उससे अपने घर चलने के लिए विनती करने लगा,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जाइरूस नामक एक व्यक्ति, जो यहूदी सभागृह का प्रधान था, उनसे भेंट करने आया. उसने प्रभु येशु के चरणों पर गिरकर उनसे विनती की कि वह उसके साथ उसके घर जाएं
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और देखो, याईर नाम एक मनुष्य जो आराधनालय का सरदार था, आया, और यीशु के पाँवों पर गिरकर उससे विनती करने लगा, “मेरे घर चल।”