Luke 8:56 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usake mata-apita chaakit hua, parantu us ne unhen chitaya, ki yah jo hua haai, kisee se n kahana..
Hindi 2017 (नया नियम)
उसके माता-पिता चकित हुए, परन्‍तु उसने उन्‍हें चेतावनी दिया, कि यह जो हुआ है, किसी से न कहना।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस पर लड़की के माता पिता को बहुत अचरज हुआ किन्तु यीशु ने उन्हें आदेश दिया कि जो घटना घटी है, उसे वे किसी को न बतायें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके माता-पिता आश्‍चर्य-चकित हो गये, किन्‍तु येशु ने आज्ञा दी कि वे घटना की चर्चा किसी से नहीं करें।
Hindi Bible HHBD
तब उसके प्राण फिर आए और वह तुरन्त उठी; फिर उस ने आज्ञा दी, कि उसे कुछ खाने को दिया जाए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Laṛki ke maiya bappa hairaan rahin, lekin Yeeshu ulog ke rokis ki huañ jon cheej bhais raha, uske baare meñ koi se kuchh nai bataana.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके माता–पिता चकित हुए, परन्तु उसने उन्हें चिताया कि यह जो हुआ है किसी से न कहना।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उसके माता-पिता चकित हो गए, परंतु यीशु ने उन्हें आज्ञा दी कि जो हुआ उसे किसी को न बताएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसके माता-पिता चकित रह गए किंतु प्रभु येशु ने उन्हें निर्देश दिया कि जो कुछ हुआ है, उसकी चर्चा किसी से न करें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके माता-पिता चकित हुए, परन्तु उसने उन्हें चेतावनी दी, कि यह जो हुआ है, किसी से न कहना।