Luke 9:22 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us ne kaha, manushy ke putra ke liye avashy haai, ki vah bahut dukh uttaa, aur puraniae aur mahayajak aur shaasree use tuchchh samajhkar mar dale, aur vah teesare din jee utte.
Hindi 2017 (नया नियम)
और उसने कहा, “मनुष्‍य के पुत्र के लिये अवश्‍य है, कि वह बहुत दुख उठाए, और पुरनिए और महायाजक और शास्‍त्री उसे तुच्‍छ समझकर मार डालें, और वह तीसरे दिन जी उठे।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यह निश्चित है कि मनुष्य का पुत्र बहुत सी यातनाएँ झेलेगा और वह बुजुर्ग यहूदी नेताओं, याजकों और धर्मशास्त्रियों द्वारा नकारा जाकर मरवा दिया जायेगा। और फिर तीसरे दिन जीवित कर दिया जायेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने कहा, “मानव-पुत्र को बहुत दु:ख उठाना होगा। यह अनिवार्य है कि वह धर्मवृद्धों, महापुरोहितों और शास्‍त्रियों द्वारा ठुकराया जाए, मार डाला जाए और तीसरे दिन जीवित हो उठे।”
Hindi Bible HHBD
और उस ने कहा, मनुष्य के पुत्रा के लिये अवश्य है, कि वह बहुत दुख उठाए, और पुरनिए और महायाजक और शास्त्री उसे तुच्छ समझकर मार डालें, और वह तीसरे दिन जी उठे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu i bhi bolis, “Manush ke laṛka ke khaatir dukh uṭhaay ke jaruuri hei, u des ke neta log, baṛa paadri, aur Maozas ke kaanuun ke guru log, ke haath se dukh uṭhaai. Ulog uske ṭhukraai, aur maar ḍaari, lekin teen roj baad jinda hoy jaai.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने कहा, “मनुष्य के पुत्र के लिये अवश्य है कि वह बहुत दु:ख उठाए, और पुरनिए और प्रधान याजक और शास्त्री उसे तुच्छ समझकर मार डालें, और वह तीसरे दिन जी उठे।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और कहा, “अवश्य है कि मनुष्य का पुत्र बहुत दुःख उठाए; धर्मवृद्धों, मुख्य याजकों और शास्‍त्रियों द्वारा ठुकराया जाए, मार डाला जाए और तीसरे दिन जी उठे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आगे प्रभु येशु ने प्रकट किया, “यह अवश्य है कि मनुष्य के पुत्र अनेक पीड़ाएं सहे, यहूदी प्रधानों, प्रधान पुरोहितों तथा व्यवस्था के शिक्षकों के द्वारा अस्वीकृत किया जाए; उसका वध किया जाए तथा तीसरे दिन उसे दोबारा जीवित किया जाए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसने कहा, “मनुष्य के पुत्र के लिये अवश्य है, कि वह बहुत दुःख उठाए, और पुरनिए और प्रधान याजक और शास्त्री उसे तुच्छ समझकर मार डालें, और वह तीसरे दिन जी उठे।”