Luke 9:23 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne sab se kaha, yadi koi mere peechhe ana chahe, to apane ap se inkar kare aur prati din apana kroos uttaae huae mere peechhe ho le.
Hindi 2017 (नया नियम)
उसने सब से कहा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे, तो अपने आप से इन्‍कार करे और प्रति-दिन अपना क्रूस उठाए हुए मेरे पीछे हो ले।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर उसने उन सब से कहा, “यदि कोई मेरे पीछे चलना चाहता है तो उसे अपने आप को नकारना होगा और उसे हर दिन अपना क्रूस उठाना होगा। तब वह मेरे पीछे चले।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब येशु ने सब से कहा, “जो मेरा अनुसरण करना चाहता है, वह आत्‍मत्‍याग करे और प्रतिदिन अपना क्रूस उठा कर मेरे पीछे हो ले;
Hindi Bible HHBD
उस ने सब से कहा, यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे, तो अपने आप से इन्कार करे और प्रति दिन अपना क्रूस उठाए हुए मेरे पीछे हो ले।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab Yeeshu sab se bolis, “Agar koi hamaar pichchhe aay maañge, to apne aap ke bhulaay de. Sab roj aapan kros uṭhaay ke hamaar pichchhe chale.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने सबसे कहा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे, तो अपने आपे से इन्कार करे और प्रतिदिन अपना क्रूस उठाए हुए मेरे पीछे हो ले।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब वह सब से कहने लगा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहता है, तो वह अपने आप का इनकार करे, प्रतिदिन अपना क्रूस उठाए और मेरे पीछे हो ले;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब प्रभु येशु ने उन सबसे कहा, “यदि कोई मेरे पीछे होना चाहे, (शिष्य होना चाहे) वह अपने अहम का त्याग कर प्रतिदिन अपना क्रूस उठाकर मेरे पीछे चले.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने सबसे कहा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे, तो अपने आप से इन्कार करे और प्रतिदिन अपना क्रूस उठाए हुए मेरे पीछे हो ले।