Luke 9:33 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab ve usake pas se jane lage, to pataras ne yeeshu se kaha he svamee, hamara yahan rahana bhla haai: so ham teen mandp banaae, aek tere liye, aek moosa ke liye, aur aek aeliyyah ke liye. vah janata n tha, ki kya kah raha haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब वे उसके पास से जाने लगे, तो पतरस ने यीशु से कहा, “हे स्‍वामी, हमारा यहाँ रहना भला है: अतः हम तीन मण्‍डप बनाएँ, एक तेरे लिये, एक मूसा के लिये, और एक एलिय्‍याह के लिये।” वह जानता न था, कि क्‍या कह रहा है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और फिर हुआ यूँ कि जैसे ही वे उससे विदा ले रहे थे, पतरस ने यीशु से कहा, “स्वामी, अच्छा है कि हम यहाँ हैं, हमें तीन मण्डप बनाने हैं—एक तेरे लिए। एक मूसा के लिये और एक एलिय्याह के लिये।” (वह नहीं जानता था, वह क्या कह रहा था।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे पुरुष येशु से विदा हो ही रहे थे कि पतरस ने येशु से कहा, “स्‍वामी! यह हमारे लिए कितना अच्‍छा है कि हम यहाँ हैं! हम तीन तम्‍बू खड़ा करें−एक आपके लिए, एक मूसा के लिए और एक एलियाह के लिए।” उसे पता नहीं था कि वह क्‍या कह रहा है।
Hindi Bible HHBD
जब वे उसके पास से जाने लगे, तो पतरस ने यीशु से कहा; हे स्वामी, हमारा यहां रहना भला है: सो हम तीन मण्डप बनाएं, एक तेरे लिये, एक मूसा के लिये, और एक एलिरयाह के लिये। वह जानता न था, कि क्या कह रहा है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab Maozas aur Ilaayja jaay lagin, tab Peeṭa Yeeshu se bolis, “E Swaami, ketna achchha raha ki ham hiañ hei! Ham teen ṭenṭ banaayga, ek tumhaar waaste, ek Maozas ke waaste aur ek Ilaayja ke waaste.” Lekin Peeṭa nai jaanat raha ki u kaa bole hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वे उसके पास से जाने लगे, तो पतरस ने यीशु से कहा, “हे स्वामी, हमारा यहाँ रहना भला है: अत: हम तीन मण्डप बनाएँ, एक तेरे लिये, एक मूसा के लिये, और एक एलिय्याह के लिये।” वह जानता न था कि क्या कह रहा है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब वे यीशु के पास से जाने लगे, तो पतरस ने यीशु से कहा, “हे स्वामी, हमारा यहाँ होना अच्छा है, इसलिए हम तीन मंडप बनाएँ, एक तेरे लिए, एक मूसा के लिए और एक एलिय्याह के लिए।” वह नहीं जानता था कि क्या कह रहा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वे पुरुष प्रभु येशु के पास से जाने लगे पेतरॉस प्रभु येशु से बोले, “प्रभु! हमारे लिए यहां होना कितना अच्छा है! हम यहां तीन मंडप बनाएं: एक आपके लिए, एक मोशेह के लिए तथा एक एलियाह के लिए.” स्वयं उन्हें अपनी इन कही हुई बातों का मतलब नहीं पता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब वे उसके पास से जाने लगे, तो पतरस ने यीशु से कहा, “हे स्वामी, हमारा यहाँ रहना भला है: अतः हम तीन मण्डप बनाएँ, एक तेरे लिये, एक मूसा के लिये, और एक एलिय्याह के लिये।” वह जानता न था, कि क्या कह रहा है।