Luke 9:36 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah shabd hote hee yeeshu akela paya gaya: aur ve chup rahe, aur kuchh dekha tha, us kee koi bat un dinon men kisee se n kahee..
Hindi 2017 (नया नियम)
यह शब्‍द होते ही यीशु अकेला पाया गया; और वे चुप रहे, और जो कुछ देखा था, उसकी कोई बात उन दिनों में किसी से न कही।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब आकाशवाणी हो चुकी तो उन्होंने यीशु को अकेले पाया। वे इसके बारे में चुप रहे। उन्होंने जो कुछ देखा था, उस विषय में उस समय किसी से कुछ नहीं कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वाणी समाप्‍त होने पर येशु अकेले ही दिखाई दिये। शिष्‍य इस सम्‍बन्‍ध में चुप रहे और उन्‍होंने जो देखा था, उस विषय पर वे उन दिनों किसी से कुछ नहीं बोले।
Hindi Bible HHBD
यह शब्द होते ही यीशु अकेला पाया गया: और वे चुप रहे, और कुछ देखा था, उस की कोई बात उन दिनों में किसी से न कही।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
U awaaj ke baad, ulog khali Yeeshu ke dekhin. Thoṛa deri tak ulog chuppe rahin, aur jon kuchh dekhin raha, uske baare meñ kuchh nai bolin.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह शब्द होते ही यीशु अकेला पाया गया; और वे चुप रहे, और जो कुछ देखा था उसकी कोई बात उन दिनों में किसी से न कही।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यह आवाज़ आने के बाद यीशु अकेला पाया गया। अतः वे चुप रहे और जो कुछ उन्होंने देखा था उसके विषय में उन दिनों किसी को नहीं बताया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आवाज समाप्‍त होने पर उन्होंने देखा कि प्रभु येशु अकेले हैं. जो कुछ उन्होंने देखा था, उन्होंने उस समय उसका वर्णन किसी से भी न किया. वे इस विषय में मौन बने रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह शब्द होते ही यीशु अकेला पाया गया; और वे चुप रहे, और जो कुछ देखा था, उसकी कोई बात उन दिनों में किसी से न कही।