Luke 9:7 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur desh kee chauthai ka raja herodes yah sab sunakar ghabara gaya, kyonki kitanon ne kaha, ki yoohanna mare huon men se jee utta haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
और देश की चौथाई का राजा हेरोदेस यह सब सुनकर घबरा गया, क्‍योंकि कितनों ने कहा, कि यूहन्‍ना मरे हुओं में से जी उठा है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब जब एक चौथाई देश के राजा हेरोदेस ने, जो कुछ हुआ था, उसके बारे में सुना तो वह चिंता में पड़ गया क्योंकि कुछ लोगों के द्वारा कहा जा रहा था, “यूहन्ना को मरे हुओं में से जिला दिया गया है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शासक हेरोदेस इन सब बातों की चर्चा सुन कर असमंजस में पड़ गया; क्‍योंकि कुछ लोग कहते थे कि योहन मृतकों में से जी उठे हैं।
Hindi Bible HHBD
और देश की चौथाई का राजा हेरोदेस यह सब सुनकर घबरा गया, क्योंकि कितनों ने कहा, कि यूहन्ना मरे हुओं में से जी उठा है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Galeel ke raaja Heraḍ, jab i baat sunis tab u ghabraay gais, kaahe ke bahut log bolin ki Yuhanna, baptisma de waala jinda hoy gais hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
देश के चौथाई का राजा हेरोदेस यह सब सुनकर घबरा गया, क्योंकि कुछ ने कहा कि यूहन्ना मरे हुओं में से जी उठा है,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब चौथाई देश के राजा हेरोदेस ने इन सब घटनाओं के विषय में सुना तो दुविधा में पड़ गया क्योंकि कुछ लोगों का कहना था कि यूहन्‍ना मृतकों में से जिलाया गया है,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जो कुछ हो रहा था उसके विषय में हेरोदेस ने भी सुना और वह अत्यंत घबरा गया क्योंकि कुछ लोग कह रहे थे कि बपतिस्मा देनेवाले योहन मरे हुओं में से दोबारा जीवित हो गए हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और देश की चौथाई का राजा हेरोदेस यह सब सुनकर घबरा गया, क्योंकि कितनों ने कहा, कि यूहन्ना मरे हुओं में से जी उठा है।