Malachi 1:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
taubhee tum poochhte ho ki ham kis bat men tujhe ashuuddh ttharate haain? is bat men bhee, ki tum kahate ho, yahova kee mej tuchchh haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने कहा, “तुम मेरी वेदी पर अशुद्ध रोटी लाते हो!” “किन्तु तुम कहते हो, ‘वह रोटी अशुद्ध कैसे हैं?’ “यहोवा ने कहा, ‘तुम मेरी वेदी का सम्मान नहीं करते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम मेरी वेदी पर दूषित भोजन चढ़ाकर मेरा अपमान करते हो, और फिर मुझसे कहते हो, “हमने कैसे उसे दूषित किया?” तुमने अपने हृदय में यह सोचा कि प्रभु की मेज का कोई महत्व नहीं है।
Hindi Bible HHBD
तौभी तुम पूछते हो कि हम किस बात में तुझे अशुद्ध ठहराते हैं? इस बात में भी, कि तुम कहते हो, यहोवा की मेज तुच्छ है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम मेरी वेदी पर अशुद्ध भोजन चढ़ाते हो। तौभी तुम पूछते हो, ‘हम किस बात में तुझे अशुद्ध ठहराते हैं?’ इस बात में भी कि तुम कहते हो, ‘यहोवा की मेज़ तुच्छ है।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मेरी वेदी पर अशुद्ध भोजन चढ़ाने के द्वारा. “पर तुम पूछते हो, ‘हमने किस प्रकार से आपको अशुद्ध किया है?’ “यह कहने के द्वारा कि याहवेह का मेज़ तुच्छ है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम मेरी वेदी पर अशुद्ध भोजन चढ़ाते हो। तो भी तुम पूछते हो, ‘हम किस बात में तुझे अशुद्ध ठहराते हैं?’ इस बात में भी, कि तुम कहते हो, ‘यहोवा की मेज तुच्छ है।’