Malachi 2:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tak tum janoge ki maain ne tum ko yah agyaa isaaliye dilai haai ki levee ke sath meree bandhaee hui vacha banee rahe senaon ke yahova ka yahee vachan haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब तुम समझोगे कि मैं तुम्हें यह आदेश क्यों दे रहा हूँ मैं तुमको ये बातें इसलिये बता रहा हूँ कि लेवी के साथ मेरी वाचा चलती रहेगी।” सर्वशक्तिमान यहोवा ने यह सब कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यह कहता हूं: तब तुम्‍हें ज्ञात होगा कि यह आज्ञा मैंने तुम्‍हें दी है जिससे लेवी के साथ स्‍थापित मेरा विधान न टूटे।
Hindi Bible HHBD
तक तुम जानोगे कि मैं ने तुम को यह आज्ञा इसलिये दिलाई है कि लेवी के साथ मेरी बन्धी हुई वाचा बनी रहे; सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब तुम जानोगे कि मैं ने तुम को यह आज्ञा इसलिये दी है कि लेवी के साथ मेरी बन्धी हुई वाचा बनी रहे; सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब तुम जानोगे कि मैंने ये चेतावनी दी है, ताकि लेवी के साथ बांधी गई मेरी वाचा बनी रहे,” सर्वशक्तिमान याहवेह का कहना है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब तुम जानोगे कि मैंने तुम को यह आज्ञा इसलिए दी है कि लेवी के साथ मेरी बंधी हुई वाचा बनी रहे; सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।