Malachi 2:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
meree jo vacha usake sath bandhaee thee vah jeevan aur shaaantai kee thee, or maain ne yah isaliye usako diya ki vah bhy manata rahe aur us ne mera bhy man bhee liya aur mere nam se atyant bhy khata tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने कहा, “मैंने यह वाचा लेवी के साथ की। मैंने उसे शान्तिपूर्ण जीवन देने की प्रतिज्ञा की और मैंने उसे वह दिया। लेवी ने मुझे सम्मान दिया। उसने मेरे नाम को सम्मान दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लेवी से स्थापित मेरा विधान जीवन और शान्ति का विधान था। मैंने उसे जीवन और शान्ति दी थी जिससे वह मेरे प्रति श्रद्धा-भक्ति रखे। उसने ऐसा किया भी था। वह मेरे नाम के प्रति श्रद्धा-भक्ति रखता था।
Hindi Bible HHBD
मेरी जो वाचा उसके साथ बन्धी थी वह जीवन और शान्ति की थी, ओर मैं ने यह इसलिये उसको दिया कि वह भय मानता रहे; और उस ने मेरा भय मान भी लिया और मेरे नाम से अत्यन्त भय खाता था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरी जो वाचा उसके साथ बन्धी थी वह जीवन और शान्ति की थी, और मैं ने यह इसलिये उसको दिया कि वह भय मानता रहे; और उस ने मेरा भय मान भी लिया और मेरे नाम से अत्यन्त भय खाता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मेरी वाचा उसके साथ थी; यह जीवन और शांति की एक वाचा थी, और मैंने इस वाचा को उसे दिया था; यह आदर सम्मान के लिये था और उसने मेरा आदर सम्मान किया और मेरे नाम का भय माना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरी जो वाचा उसके साथ बंधी थी वह जीवन और शान्ति की थी, और मैंने यह इसलिए उसको दिया कि वह भय मानता रहे; और उसने मेरा भय मान भी लिया और मेरे नाम से अत्यन्त भय खाता था।