Malachi 3:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu usake ane ke din kee kaun sah sakega? aur jab vah dikhai de, tab kaun khda rah sakega? kyonki vah sonar kee ag aur dhaebee ke sabun ke saman haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“कोई व्यक्ति उस समय के लिये तैयारी नहीं कर सकता। कोई व्यक्ति उसके विरूद्ध खड़ा नहीं हो सकता, जब वह आयेगा। वह जलती आग के समान होगा। वह उस अच्छी रेह की तरह होगा जिसे लोग चीज़ों को स्वच्छ करने के लिये उपयोग में लाते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर उसके आगमन-दिवस को कौन व्यक्ति सह सकता है? जब वह दिखाई देगा तब कौन व्यक्ति उसके सम्मुख खड़ा हो सकेगा? ‘क्योंकि वह सुनार की शोधन-भट्ठी के समान परिष्कर्त्ता है, वह धोबी के साबुन के समान गन्दगी को धोनेवाला है।
Hindi Bible HHBD
परन्तु उसके आने के दिन की कौन सह सकेगा? और जब वह दिखाई दे, तब कौन खड़ा रह सकेगा? क्योंकि वह सोनार की आग और धोबी के साबुन के समान है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु उसके आने के दिन को कौन सह सकेगा, और जब वह दिखाई दे, तब कौन खड़ा रह सकेगा? “क्योंकि वह सोनार की आग और धोबी के साबुन के समान है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पर उसके आने के दिन को कौन सह सकता है? जब वह प्रगट होगा, तो उसके आगे कौन खड़ा रह सकेगा? क्योंकि वह सोनार की भट्टी के समान प्रचंड या धोबी के साबुन के जैसा होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु उसके आने के दिन को कौन सह सकेगा? और जब वह दिखाई दे, तब कौन खड़ा रह सकेगा? क्योंकि वह सुनार की आग और धोबी के साबुन के समान है।