Malachi 4:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur vah mata pita ke man ko unake putraen kee or, aur putraen ke man ko unake mata-pita kee or faerega aeesa n ho ki maain akar prathvee ko satyanash karoon..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एलिय्याह माता—पिता को अपने बच्चों के समीप होने में सहायता करेगा। यह अवश्य घटित होगा, या मैं (परमेश्वर) आऊँगा और तुम्हारे देश को पूरी तरह नष्ट कर दूँगा!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह माता-पिता के हृदय को उनकी सन्‍तान की ओर और सन्‍तान का हृदय उसके माता-पिता की ओर उन्‍मुख करेगा, ताकि सब लोग पश्‍चात्ताप करें। ऐसा न हो कि मैं पृथ्‍वी पर आऊं और उसका पूर्ण संहार कर दूं।’
Hindi Bible HHBD
और वह माता पिता के मन को उनके पुत्रों की ओर, और पुत्रों के मन को उनके माता- पिता की ओर फेरेगा; ऐसा न हो कि मैं आकर पृथ्वी को सत्यानाश करूं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह माता–पिता के मन को उनके पुत्रों की ओर, और पुत्रों के मन को उनके माता–पिता की ओर फेरेगा; ऐसा न हो कि मैं आकर पृथ्वी का सत्यानाश करूँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह माता-पिता के हृदय को उनके बच्चों की ओर, और बच्चों के हृदय को उनके माता-पिता की ओर कर देगा; अन्यथा मैं आकर देश का पूरा सत्यानाश कर दूंगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह माता पिता के मन को उनके पुत्रों की ओर, और पुत्रों के मन को उनके माता-पिता की ओर फेरेगा #; ऐसा न हो कि मैं आकर पृथ्वी को सत्यानाश करूँ।”