Mark 10:2 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab fareesiyon ne usake pas akar us kee pareeksha karane ko us se poochha, kya yah uchit haai, ki puroosh apanee patnee ko tyage?
Hindi 2017 (नया नियम)
तब फरीसियों ने उसके पास आकर उसकी परीक्षा करने को उससे पूछा, क्‍या यह उचित है, कि पुरूष अपनी पत्‍नी को त्‍यागे?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर कुछ फ़रीसी उसके पास आये और उससे पूछा, “क्या किसी पुरुष के लिये उचित है कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे?” उन्होंने उसकी परीक्षा लेने के लिये उससे यह पूछा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फरीसी सम्‍प्रदाय के सदस्‍य येशु के पास आए और उनकी परीक्षा लेने के उद्देश्‍य से उन्‍होंने यह प्रश्‍न किया, “क्‍या अपनी पत्‍नी का परित्‍याग करना पुरुष के लिए उचित है?”
Hindi Bible HHBD
तब फरीसियों ने उसके पास आकर उस की परीक्षा करने को उस से पूछा, क्या यह उचित है, कि पुरूष अपनी पत्नी को त्यागे?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab kuchh Farisi Yeeshu ke lage aain aur uske ṭesṭ kare ke waaste sawaal puuchhin, “Kaa i ṭheek hei ki admi aapan aurat ke ḍivos de?”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब फरीसियों ने उसके पास आकर उसकी परीक्षा करने को उससे पूछा, “क्या यह उचित है कि पुरुष अपनी पत्नी को त्यागे?”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब फरीसियों ने आकर उसे परखने के लिए उससे पूछा कि क्या किसी पति के लिए अपनी पत्‍नी को तलाक देना उचित है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्हें परखने के उद्देश्य से कुछ फ़रीसी उनके पास आ गए. उन्होंने मसीह येशु से प्रश्न किया, “क्या पुरुष के लिए पत्नी से तलाक लेना व्यवस्था के अनुसार है?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब फरीसियों ने उसके पास आकर उसकी परीक्षा करने को उससे पूछा, “क्या यह उचित है, कि पुरुष अपनी पत्नी को त्यागे?”