Mark 10:21 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yeeshu ne us par drashtti karake us se praem kiya, aur us se kaha, tujh men aek bat kee ghattee haai ja, jo kuchh tera haai, use bech kar kangalon ko de, aur tujhe svarga men dhan milega, aur akar mere peechhe ho le.
Hindi 2017 (नया नियम)
यीशु ने उस पर दृष्टि करके उससे प्रेम किया, और उससे कहा, “तुझ में एक बात की घटी है; जा, जो कुछ तेरा है, उसे बेच कर कंगालों को दे, और तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा, और आकर मेरे पीछे हो ले।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु ने उस पर दृष्टि डाली और उसके प्रति प्रेम का अनुभव किया। फिर उससे कहा, “तुझमें एक कमी है। जा, जो कुछ तेरे पास है, उसे बेच कर गरीबों में बाँट दे। स्वर्ग में तुझे धन का भंडार मिलेगा। फिर आ, और मेरे पीछे हो ले।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने उसे ध्यानपूर्वक देखा और उनके हृदय में प्रेम उमड़ पड़ा। उन्होंने उससे कहा, “तुम में एक बात की कमी है। जाओ; जो तुम्हारा है, उसे बेच कर गरीबों को दे दो और स्वर्ग में तुम्हें धन मिलेगा। तब आ कर मेरा अनुसरण करो।”
Hindi Bible HHBD
यीशु ने उस पर दृष्टि करके उस से प्रेम किया, और उस से कहा, तुझ में एक बात की घटी है; जा, जो कुछ तेरा है, उसे बेच कर कंगालों को दे, और तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा, और आकर मेरे पीछे हो ले।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab Yeeshu uske bagal dekhis, aur pyaar se bolis, “Tum meñ khali ekke kami hei. Jaao jon kuchh tumhaar lage hei, u sab ke bech ke gareeb log ke de deo, aur tumme swarag meñ dhan mili, tab aay ke hamaar pichchhe hoy leo.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यीशु ने उस पर दृष्टि करके उससे प्रेम किया, और उससे कहा, “तुझ में एक बात की घटी है। जा, जो कुछ तेरा है उसे बेच कर कंगालों को दे, और तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा, और आकर मेरे पीछे हो ले।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उसे देखकर यीशु का प्रेम उस पर उमड़ आया, और उसने उससे कहा, “तुझमें एक बात की कमी है। जा, जो कुछ तेरे पास है उसे बेचकर कंगालों को दे दे; फिर तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा, और आकर मेरे पीछे हो ले।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
युवक को एकटक देखते हुए मसीह येशु का हृदय उस युवक के प्रति स्नेह से भर गया. उन्होंने उससे कहा, “एक ही कमी है तुममें: जाओ, अपनी सारी संपत्ति बेचकर प्राप्त राशि गरीबों में बांट दो. धन तुम्हें स्वर्ग में प्राप्त होगा. लौटकर आओ और मेरा अनुगमन करो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यीशु ने उस पर दृष्टि करके उससे प्रेम किया, और उससे कहा, “तुझ में एक बात की घटी है; जा, जो कुछ तेरा है, उसे बेचकर गरीबों को दे, और तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा, और आकर मेरे पीछे हो ले।”