Mark 10:32 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur ve yarooshalem ko jate huae marga men the, aur yeeshu un ke age age ja raha tha: aur ve achambha karane lage aur jo usake peechhe peechhe chalate the drane lage, tab vah fir un barahon ko lekar un se ve baten kahane laga, jo us par anevalee theen.
Hindi 2017 (नया नियम)
और वे यरूशलेम को जाते हुए मार्ग में थे, और यीशु उनके आगे आगे जा रहा था: और चेले अचम्भा करने लगे और जो उसके पीछे पीछे चलते थे डरने लगे, तब वह फिर उन बारहों को लेकर उनसे वे बातें कहने लगा, जो उस पर आनेवाली थीं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर यरूशलेम जाते हुए जब वे मार्ग में थे तो यीशु उनसे आगे चल रहा था। वे डरे हुए थे और जो उनके पीछे चल रहे थे, वे भी डरे हुए थे। फिर यीशु बारहों शिष्यों को अलग ले गया और उन्हें बताने लगा कि उसके साथ क्या होने वाला है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे यरूशलेम के मार्ग पर जा रहे थे। येशु शिष्यों के आगे-आगे चल रहे थे। शिष्य बहुत घबराए हुए थे और पीछे आने वाले लोग भयभीत थे। येशु बारहों को फिर अलग ले जा कर उन्हें बताने लगे कि मुझ पर क्या-क्या बीतेगी:
Hindi Bible HHBD
और वे यरूशलेम को जाते हुए मार्ग में थे, और यीशु उन के आगे आगे जा रहा था: और वे अचम्भा करने लगे और जो उसके पीछे पीछे चलते थे डरने लगे, तब वह फिर उन बारहों को लेकर उन से वे बातें कहने लगा, जो उस पर आनेवाली थीं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu aur uske chela log Yarushalam jaawat rahin. Yeeshu ulog ke aage raha. U sab log hairaan rahin aur ḍarat bhi rahin. Ek dafe fir Yeeshu aapan chela log ke alge le jaay ke bataawe laga, ki kon cheej uske uppar hoy waala hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे यरूशलेम को जाते हुए मार्ग में थे, और यीशु उन के आगे आगे जा रहा था: चेले अचम्भित थे और जो उसके पीछे–पीछे चलते थे वे डरे हुए थे। तब वह फिर उन बारहों को लेकर उनसे वे बातें कहने लगा, जो उस पर आनेवाली थीं,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
वे यरूशलेम को जानेवाले मार्ग पर थे और यीशु उनके आगे-आगे चल रहा था। उनको अचंभा हुआ और पीछे चलनेवाले डरे हुए थे। तब वह फिर उन बारहों को लेकर उन्हें अपने साथ होनेवाली बातें बताने लगा,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येरूशलेम नगर की ओर जाते हुए मसीह येशु उन सबके आगे-आगे चल रहे थे. शिष्य चकित थे तथा पीछे चलनेवाले अन्य लोग डरे हुए थे. बारहों को अलग ले जाकर मसीह येशु ने उन्हें बताना प्रारंभ किया कि स्वयं उनके साथ क्या-क्या होना ज़रूरी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वे यरूशलेम को जाते हुए मार्ग में थे, और यीशु उनके आगे-आगे जा रहा था: और चेले अचम्भा करने लगे और जो उसके पीछे-पीछे चलते थे वे डरे हुए थे, तब वह फिर उन बारहों को लेकर उनसे वे बातें कहने लगा, जो उस पर आनेवाली थीं।