Mark 11:15 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir ve yarooshalem men aa, aur vah mandair men gaya aur vahan jo lena-den kar rahe the unhen bahar nikalane laga, aur sarrafaon ke peeddhe aur kabootar ke bechanevalon kee chauakiyan ulatt deen.
Hindi 2017 (नया नियम)
फिर वे यरूशलेम में आए, और वह मन्‍दिर में गया; और वहाँ जो लेन-देन कर रहे थे उन्‍हें बाहर निकालने लगा, और सर्राफों के पीढ़े और कबूतर के बेचनेवालों की चौकियाँ उलट दीं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर वे यरूशलेम को चल पड़े। जब उन्होंने मन्दिर में प्रवेश किया तो यीशु ने उन लोगों को जो मन्दिर में ले बेच कर रहे थे, बाहर निकालना शुरु कर दिया। उसने पैसे का लेन देन करने वालों की चौकियाँ उलट दीं और कबूतर बेचने वालों के तख्त पलट दिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब येशु और उनके शिष्‍य यरूशलेम आए। येशु ने मन्‍दिर में प्रवेश किया और मन्‍दिर में क्रय-विक्रय करने वालों को वहाँ से बाहर निकालने लगे। उन्‍होंने सराफों की मेजें और कबूतर बेचने वालों की चौकियाँ उलट दीं
Hindi Bible HHBD
फिर वे यरूशलेम में आए, और वह मन्दिर में गया; और वहां जो लेन- देन कर रहे थे उन्हें बाहर निकालने लगा, और सर्राफों के पीढ़े और कबूतर के बेचनेवालों की चौकियां उलट दीं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab ulog Yarushalam meñ aain, tab u Mandir meñ jaay ke huañ len den kare waalan ke nikaare laga. U peisa badle waala log ke ṭaibal aur kabuttar beche waalan ke peeṛha ulaṭ dees.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर वे यरूशलेम में आए, और वह मन्दिर में गया; और वहाँ जो लेन–देन कर रहे थे उन्हें बाहर निकालने लगा, और सर्राफों के पीढ़े और कबूतर बेचनेवालों की चौकियाँ उलट दीं,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर वे यरूशलेम में आए, और यीशु मंदिर-परिसर में जाकर वहाँ लेन-देन करनेवालों को बाहर निकालने लगा, तथा सर्राफों की चौकियाँ और कबूतर बेचनेवालों के आसन उलट दिए,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे येरूशलेम पहुंचे और मसीह येशु ने मंदिर में जाकर उन सभी को मंदिर से बाहर निकाल दिया, जो वहां लेनदेन कर रहे थे. साथ ही येशु ने साहूकारों की चौकियां उलट दीं और कबूतर बेचने वालों के आसनों को पलट दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर वे यरूशलेम में आए, और वह मन्दिर में गया; और वहाँ जो लेन-देन कर रहे थे उन्हें बाहर निकालने लगा, और सर्राफों की मेजें और कबूतर के बेचनेवालों की चौकियाँ उलट दीं।