Mark 12:19 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ki he guro, moosa ne hamare liye likha haai, ki yadi kisee ka bhai bina santan mar jaa, aur us kee patnee rah jaa, to usaka bhai us kee patnee ko byah le aur apane bhai ke liye vansh utpann kare: sat bhai the.
Hindi 2017 (नया नियम)
कि हे गुरू, मूसा ने हमारे लिये लिखा है, कि यदि किसी का भाई बिना सन्तान मर जाए, और उसकी पत्नी रह जाए, तो उसका भाई उसकी पत्नी को ब्याह ले और अपने भाई के लिये वंश उत्पन्न करे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“हे गुरु, मूसा ने हमारे लिये लिखा है कि यदि किसी का भाई मर जाये और उसकी पत्नी के कोई बच्चा न हो तो उसके भाई को चाहिये कि वह उसे ब्याह ले और फिर अपने भाई के वंश को बढ़ाये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“गुरुवर! मूसा ने हमारे लिए यह नियम बनाया है: यदि किसी का भाई, अपनी पत्नी के रहते निस्सन्तान मर जाए, तो वह अपने भाई की विधवा से विवाह करे और अपने भाई के लिए सन्तान उत्पन्न करे।
Hindi Bible HHBD
कि हे गुरू, मूसा ने हमारे लिये लिखा है, कि यदि किसी का भाई बिना सन्तान मर जाए, और उस की पत्नी रह जाए, तो उसका भाई उस की पत्नी को ब्याह ले और अपने भाई के लिये वंश उत्पन्न करे: सात भाई थे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
“E guru, Maozas ham log ke khaatir likhis hei, ‘Agar koi ke bhaiya mar jaay, aur uske aurat bina laṛkan ke rahe jaay, to uske bhaiya uske aurat se saadi kar le sake hei aur aapan bhaiya ke waaste laṛkan peida kare sake hei.’
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हे गुरु, मूसा ने हमारे लिये लिखा है कि यदि किसी का भाई बिना सन्तान मर जाए और उस की पत्नी रह जाए, तो उसका भाई उसकी पत्नी से विवाह कर ले और अपने भाई के लिए वंश उत्पन्न करे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“गुरु, मूसा ने हमारे लिए लिखा है कि यदि कोई निस्संतान मर जाए और अपने पीछे पत्नी छोड़ जाए, तो उसका भाई उसकी पत्नी से विवाह करे और अपने भाई के लिए वंश उत्पन्न करे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“गुरुवर, हमारे लिए मोशेह के निर्देश हैं यदि किसी निःसंतान पुरुष का पत्नी के रहते हुए निधन हो जाए तो उसका भाई उस स्त्री से विवाह कर अपने भाई के लिए संतान पैदा करे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हे गुरु, मूसा ने हमारे लिये लिखा है, कि यदि किसी का भाई बिना सन्तान मर जाए, और उसकी पत्नी रह जाए, तो उसका भाई उसकी पत्नी से विवाह कर ले और अपने भाई के लिये वंश उत्पन्न करे।