Mark 12:24 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yeeshu ne un se kaha kya tum is karan se bool men naheen pade ho, ki tum n to paavitra shaasr hee ko janate ho, aur n parameshvar kee samarth ko.
Hindi 2017 (नया नियम)
यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुम इस कारण से भूल में नहीं पड़े हो कि तुम न तो पवित्र शास्त्र ही को जानते हो, और न परमेश्वर की सामर्थ्य को?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु ने उनसे कहा, “तुम न तो शास्त्रों को जानते हो, और न ही परमेश्वर की शक्ति को। निश्चय ही क्या यही कारण नहीं है जिससे तुम भटक गये हो?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “क्या तुम इस कारण भ्रम में नहीं पड़े हुए हो कि तुम न तो धर्मग्रन्थ जानते हो और न परमेश्वर की शक्ति?
Hindi Bible HHBD
यीशु ने उन से कहा; क्या तुम इस कारण से भूल में नहीं पड़े हो, कि तुम न तो पवित्रा शास्त्रा ही को जानते हो, और न परमेश्वर की सामर्थ को।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu bolis, “Tum galti karta hei! Tum nai janta hei Baaibal kon cheej sikhaay hei. Aur tum Parmeshwar ke taagat bhi nai janta hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुम इस कारण से भूल में नहीं पड़े हो कि तुम न तो पवित्रशास्त्र ही को जानते हो, और न ही परमेश्वर की सामर्थ्य को?
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यीशु ने उनसे कहा, “कहीं तुम इसलिए तो भ्रम में नहीं हो कि न तो तुम पवित्रशास्त्र को समझते हो और न ही परमेश्वर के सामर्थ्य को?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “तुम्हारी इस भूल का कारण यह है कि तुमने न तो पवित्र शास्त्र के लेखों को समझा है और न ही परमेश्वर के सामर्थ्य को.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुम इस कारण से भूल में नहीं पड़े हो कि तुम न तो पवित्रशास्त्र ही को जानते हो, और न परमेश्वर की सामर्थ्य को?