Mark 12:7 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
par un kisanon ne apas men kaha yahee to vaaris haai ao, ham use mar dale, tab meeras hamaree ho jaaegee.
Hindi 2017 (नया नियम)
पर उन किसानों ने आपस में कहा; यही तो वारिस है; आओ, हम उसे मार डालें, तब मीरास हमारी हो जाएगी।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“उन किसानों ने एक दूसरे से कहा, ‘यह तो उसका उत्तराधिकारी है। आओ इसे मार डालें। इससे उत्तराधिकार हमारा हो जायेगा।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु किसानों ने आपस में कहा, ‘यह तो उत्तराधिकारी है। चलो, हम इसे मार डालें और तब इसकी पैतृक-सम्‍पत्ति हमारी हो जाएगी।’
Hindi Bible HHBD
पर उन किसानों ने आपस में कहा; यही तो वारिस है; आओ, हम उसे मार डालें, तब मीरास हमारी हो जाएगी।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin ulog aapas meñ bichaar karin, “I to maalik ke laṛka hei aur uske waaris bani. Aao ham log iske maar dei, tab iske sab cheej ham log ke hoy jaai.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर उन किसानों ने आपस में कहा, ‘यही तो वारिस है; आओ, हम इसे मार डालें, तब मीरास हमारी हो जाएगी।’
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु उन किसानों ने आपस में कहा, ‘यह तो उत्तराधिकारी है। आओ, इसे मार डालें, और यह उत्तराधिकार हमारा हो जाएगा।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“उन किसानों ने आपस में विचार किया, ‘सुनो, यह वारिस है. यदि इसकी हत्या कर दें तो यह संपत्ति ही हमारी हो जाएगी!’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर उन किसानों ने आपस में कहा; ‘यही तो वारिस है; आओ, हम उसे मार डालें, तब विरासत हमारी हो जाएगी।’