Mark 13:9 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu tum apane vishay men chaukas raho kyonaki log tumhen mahasabhaon men saunpenge aur tum panchayaton men peette jaoge aur mere karan haakimon aur rajaon ke age khde kiae jaoge, taki un ke liye gavahee ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
“परन्‍तु तुम अपने विषय में चौकस रहो, क्‍योंकि लोग तुम्‍हें महासभाओं में सौंपेंगे और तुम पंचायतों में पीटे जाओगे, और मेरे कारण हाकिमों और राजाओं के आगे खड़े किए जाओगे, ताकि उनके लिये गवाही हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“अपने बारे में सचेत रहो। वे लोग तुम्हें न्यायालयों के हवाले कर देंगे और फिर तुम्हें उनके आराधनालयों में पीटा जाएगा और मेरे कारण तुम्हें शासकों और राजाओं के आगे खड़ा होना होगा ताकि उन्हें कोई प्रमाण मिल सके।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“अपने विषय में सावधान रहो। लोग तुम्‍हें धर्मसभाओं के हाथ में सौंप देंगे और तुम्‍हें सभागृहों में पीटेंगे। वे तुम्‍हें मेरे कारण शासकों और राजाओं के सामने खड़ा करेंगे, जिससे तुम मेरे विषय में उन्‍हें साक्षी दे सको।
Hindi Bible HHBD
परन्तु तुम अपने विषय में चौकस रहो; क्योंकि लोग तुम्हें महासभाओं में सौंपेंगे और तुम पंचायतों में पीटे जाओगे; और मेरे कारण हाकिमों और राजाओं के आगे खड़े किए जाओगे, ताकि उन के लिये गवाही हो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
“Lekin tum aapan waaste bhi bach ke rahna, kaahe ke log tumme pakaṛ ke koṭ meñ le jahiyeñ. Tumme Mandir meñ maari, aur hamaar kaaran gavna aur raaja log ke aage khaṛa hoy ke paṛi, taaki tum ulog ke waaste gawaahi bano.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“परन्तु तुम अपने विषय में चौकस रहो; क्योंकि लोग तुम्हें महासभाओं में सौंपेंगे और तुम पंचायतों में पीटे जाओगे, और मेरे कारण हाकिमों और राजाओं के आगे खड़े किए जाओगे, ताकि उनके लिये गवाही हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“परंतु तुम अपने विषय में सावधान रहना। वे तुम्हें महासभाओं में सौंपेंगे, तुम आराधनालयों में पीटे जाओगे और मेरे कारण शासकों और राजाओं के सामने खड़े किए जाओगे, ताकि उनके लिए साक्षी हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“फिर भी चौकस रहना. वे तुम्हें पकड़कर न्यायालय को सौंप देंगे, यहूदी सभागृहों में तुम्हें कोड़े लगाए जाएंगे, मेरे लिए तुम्हें शासकों तथा राजाओं के सामने प्रस्तुत किया जाएगा कि तुम उनके सामने मेरे गवाह हो जाओ.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“परन्तु तुम अपने विषय में सावधान रहो, क्योंकि लोग तुम्हें सभाओं में सौंपेंगे और तुम आराधनालयों में पीटे जाओगे, और मेरे कारण राज्यपालों और राजाओं के आगे खड़े किए जाओगे, ताकि उनके लिये गवाही हो।