Mark 14:31 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
par us ne aur bhee jor dekar kaha, yaadi mujhe tere sath marana bhee pade taubhee tera inkar kabhee n karoonga: isee prakar aur sab ne bhee kaha..
Hindi 2017 (नया नियम)
पर उसने और भी जोर देकर कहा, “यदि मुझे तेरे साथ मरना भी पड़े तौभी तेरा इन्कार कभी न करूंगा।” इसी प्रकार और सब ने भी कहा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस पर पतरस ने और भी बल देते हुए कहा, “यदि मुझे तेरे साथ मरना भी पड़े तो भी मैं तुझे कभी नकारूँगा नहीं!” तब बाकी सब शिष्यों ने भी ऐसा ही कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु उसने जोर देकर यह कहा, “मुझे आपके साथ चाहे मरना ही क्यों न पड़े, मैं आप को कभी अस्वीकार नहीं करूँगा।” अन्य सब शिष्यों ने भी ऐसा ही कहा।
Hindi Bible HHBD
पर उस ने और भी जोर देकर कहा, यदि मुझे तेरे साथ मरना भी पड़े तौभी तेरा इन्कार कभी न करूंगा: इसी प्रकार और सब ने भी कहा।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Peeṭa jor deke bolis, “Agar hamme tumhaar sañghe mare ke bhi paṛa to bhi tumme ham kabhi naa nai karega!” Yahi rakam aur sab chela log bhi bolin.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर उसने और भी जोर देकर कहा, “यदि मुझे तेरे साथ मरना भी पड़े, तौभी मैं तेरा इन्कार कभी न करूँगा।” इसी प्रकार और सब ने भी कहा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु वह दृढ़तापूर्वक यही कहता रहा, “यदि मुझे तेरे लिए मरना भी पड़े, फिर भी मैं तेरा इनकार कभी न करूँगा।” और सब शिष्य भी इसी प्रकार कहने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु पेतरॉस दृढतापूर्वक कहते रहे, “यदि मुझे आपके साथ मृत्यु को अपनाना भी पड़े तो भी मैं आपको नहीं नकारूंगा.” अन्य सभी शिष्यों ने भी यही दोहराया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर उसने और भी जोर देकर कहा, “यदि मुझे तेरे साथ मरना भी पड़े फिर भी तेरा इन्कार कभी न करूँगा।” इसी प्रकार और सब ने भी कहा।