Mark 14:43 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah yah kah hee raha tha, ki yahooda jo barahon men se tha, apane sath mahayajakon aur shaastriayon aur puraaniyon kee or se aek badee bheed talavaren aur laattyaian liae huae turant a pahunchee.
Hindi 2017 (नया नियम)
वह यह कह ही रहा था, कि यहूदा जो बारहों में से था, अपने साथ महायाजकों और शास्त्रियों और पुरनियों की ओर से एक बड़ी भीड़ तलवारें और लाठियाँ लिए हुए तुरन्त आ पहुँची।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु बोल ही रहा था कि उसके बारह शिष्यों में से एक यहूदा वहाँ दिखाई पड़ा। उसके साथ लाठियाँ और तलवारें लिए एक भीड़ थी, जिसे याजकों, धर्मशास्त्रियों और बुजुर्ग यहूदी नेताओं ने भेजा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु यह कह ही रहे थे कि बारहों में से एक, यूदस [यहूदा] आ गया। उसके साथ तलवारें और लठियाँ लिये एक भीड़ थी, जिसे महापुरोहितों, शास्त्रियों और धर्मवृद्धों ने भेजा था।
Hindi Bible HHBD
वह यह कह ही रहा था, कि यहूदा जो बारहों में से था, अपने साथ महायाजकों और शास्त्रियों और पुरनियों की ओर से एक बड़ी भीड़ तलवारें और लाठियां लिए हुए तुरन्त आ पहुंची।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu baat karte raha ki Juḍas jon baarah chela meñ se ek raha, aapan sañghe baṛa paadri, shaastri aur elḍas log ke bagal se ek baṛa bheeṛ jiske lage talwaar aur laaṭhi raha, leke huañ pahuñchis.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह यह कह ही रहा था कि यहूदा जो बारहों में से एक था, अपने साथ प्रधान याजकों और शास्त्रियों और पुरनियों की ओर से एक बड़ी भीड़ लेकर तुरन्त आ पहुँचा, जो तलवारें और लाठियाँ लिये थी।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अभी यीशु यह कह ही रहा था कि यहूदा जो बारहों में से एक था, आ पहुँचा; और उसके साथ मुख्य याजकों, शास्त्रियों और धर्मवृद्धों की ओर से आई एक भीड़ थी जिनके पास तलवारें और लाठियाँ थीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मसीह येशु यह कह ही रहे थे, उसी क्षण यहूदाह, जो बारह शिष्यों में से एक था, आ पहुंचा. उसके साथ तलवार और लाठियां लिए हुए एक भीड़ भी थी. ये सब प्रधान पुरोहितों, शास्त्रियों तथा पुरनियों द्वारा भेजे गए थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह यह कह ही रहा था, कि यहूदा जो बारहों में से था, अपने साथ प्रधान याजकों और शास्त्रियों और प्राचीनों की ओर से एक बड़ी भीड़ तलवारें और लाठियाँ लिए हुए तुरन्त आ पहुँची।