Mark 14:65 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab koi to us par tookane, aur koi usaka munh ddhanpane aur use ghoose marane, aur us se kahane lage, ki bhvishyadanee kara: aur pyadon ne use lekar thppad mare..
Hindi 2017 (नया नियम)
तब कोई तो उस पर थूकने, और कोई उसका मुँह ढाँपने और उसे घूँसे मारने, और उससे कहने लगे, “भविष्यद्वाणी कर!” और प्यादों ने उसे लेकर थप्पड़ मारे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब कुछ लोग उस पर थूकते, कुछ उसका मुँह ढकते, कुछ घूँसे मारते और कुछ हँसी उड़ाते कहने लगे, “भविष्यवाणी कर!” और फिर पहरेदारों ने पकड़ कर उसे पीटा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब कुछ लोग उन पर थूकने लगे और उनकी आँखों पर पट्टी बाँध कर उन्हें घूँसे मारने लगे और यह कहा, “यदि तू नबी है तो बोल!” प्रधान महापुरोहित के पहरेदारों ने भी उन्हें लेकर थप्पड़ मारे।
Hindi Bible HHBD
तब कोई तो उस पर थूकने, और कोई उसका मुंह ढांपने और उसे घूसे मारने, और उस से कहने लगे, कि भविष्यद्वाणी कर: और प्यादों ने उसे लेकर थप्पड़ मारे।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Kuchh log Yeeshu pe thuuke lagin, aur aañkhi pe paṭṭi baañdh ke ghuusa maar ke puuchhe lagin, “Bataao tumme kon maaris?” Gaaḍ log bhi uske thappaṛ maarin.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब कोई तो उस पर थूकने, और कोई उसका मुँह ढाँकने और उसे घूँसे मारने, और उससे कहने लगे, “भविष्यद्वाणी कर!” और प्यादों ने उसे पकड़कर थप्पड़ मारे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब कुछ लोग उस पर थूकने, और उसका मुँह ढककर उसे घूँसे मारने और उससे कहने लगे, “भविष्यवाणी कर!” और सिपाहियों ने उसे पकड़कर थप्पड़ मारे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कुछ ने उन पर थूकना प्रारंभ कर दिया. उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर कुछ उन्हें घूंसे मारते हुए कहने लगे, “कर भविष्यवाणी!” और प्रहरियों ने उनके मुख पर थप्पड़ भी मारे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब कोई तो उस पर थूकने, और कोई उसका मुँह ढाँपने और उसे घूँसे मारने, और उससे कहने लगे, “भविष्यद्वाणी कर!” और पहरेदारों ने उसे पकड़कर थप्पड़ मारे।